Close

‘कलेश-कष्ट ना हो’ मुंबई पहुंचते ही बप्पा के दर्शन के लिए घर पहुंचे गोविंदा, बच्चों को दिया आशीर्वाद, लेकिन सुनीता पर नहीं की कोई बात (Govinda celebrates Ganesh Chaturthi with Yashvardhan and Tina Ahuja after his return from the US, Prays for their prosperity, Sunita is missing from the frame)

गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच दूरियों की बात अब किसी से छिपी नहीं है. भले ही सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया हो, लेकिन दोनों के बीच अनबन (Govinda-Sunita Ahuja’s separation rumours) खत्म नहीं हुई है, ये बात एक बार फिर तब साबित हो गई जब पिछले दिनों सुनीता ने अकेले ही घर में गणपति बप्पा को वेलकम (Sunita Ahuja welcomes Ganpati Bappa) किया. हालांकि उन्होंने बाद में क्लियर किया कि गोविंदा अमेरिका में हैं, और घर उनका है, वो जब चाहें बप्पा के दर्शन के लिए आ सकते हैं.

Govinda with Yashvardhan and Tina Ahuja

गोविंदा देर रात अमेरिका से मुंबई लौटे और मुंबई पहुंचते ही वो सबसे पहले बप्पा के दर्शन (Govinda celebrates Ganesh Chaturthi) के लिए घर पहुंचे. उन्होंने बच्चों टीना और यशवर्धन (Yashvardhan and Tina Ahuja) के साथ मिलकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और बप्पा से आशीर्वाद लिया, लेकिन सुनीता आहूजा इन तस्वीरों और वीडियो से गायब रहीं. इतना ही नहीं मीडिया से बात करते समय भी गोविंदा ने सुनीता पर कोई भी बात नहीं की.

Govinda with wife

गोविंदा ने मीडिया संग बातचीत में कहा कि घर में गणपति बप्पा लाने की परंपरा उनकी मां ने शुरू की थी, “और मुझे इस बात की खुशी है कि अब उनका बेटा यश इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है.” गोविंदा ने बेटे के भविष्य के लिए भी बप्पा से प्रार्थना की और कहा कि यश को बप्पा खूब सफलता दें. उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि एक दिन लोग कहें कि यशवर्धन ने गोविंदा से भी बेहतर काम किया है.

Govinda with Yashvardhan and Tina Ahuja

बेटी टीना के लिए भी उन्होंने गणपति बप्पा से विशेष प्रार्थना की. उन्होंने कहा, “मेरी कामना है कि टीना को बस अच्छा घर-वर मिल जाए.” उन्होंने बच्चों के लिए मन्नत मांगी, लेकिन इस दौरान सुनीता फ्रेम से पूरी तरह गायब दिखीं, इतना ही नहीं, गोविंदा ने भी सुनीता के बारे में कोई बात नहीं की.

Sunita Ahuja with Yashvardhan and Tina Ahuja

गोविंदा ने आगे कहा कि “गणपति बाप्पा से प्रार्थना है कि हमें रिद्धि-सिद्धि प्रदान करें. हमारी जिंदगी में किसी तरह का कलेश, कष्ट और बाधा ना आए.”

Govinda with Yashvardhan and Tina Ahuja Sunita Ahuja with Yashvardhan and Tina Ahuja

बता दें कि अनबन की खबरों के बीच कल गणेश चतुर्थी के दिन सुनीता आहूजा बैंड-बाजे के साथ बप्पा को अकेले ही घर में लेकर आईं. आज उन्होंने गणपति बप्पा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना भी की. इससे पहले गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा को हमेशा सुनीता के साथ देखा जाता था, ऐसे में दोनों को अलग अलग पूजा करते देख फैंस को अब दोनों का एक होना मुश्किल लग रहा है.

Share this article