गणेशोत्सव के पावन मौके पर एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई के फेमस लाल बागचा पंडाल में पहुंचे. दर्शन के दौरान विद्युत ने बप्पा की आरती की. ट्रेडीशनल व्हाइट आउटफिट में विद्युत ने शंख व डमरू बजाकर बप्पा का शानदार वेलकम किया.

पूरे भक्तिभाव के साथ मुंबई में गणेश चतुर्थी के त्यौहार की शुरुआत हो चुकी है. लाखों श्रद्धालु लालबागचा राजा के दर्शन के जा रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल ने शंख और डमरू बजाकर बप्पा का वेलकम किया.

सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल की परफॉर्मेंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विद्युत ट्रेडीशनल अंदाज में डमरू बजाते और शंख फूँकते हुए पूरी तरह भक्ति में डूबे हुए नज़र आ रहे हैं.

विद्युत की इस शानदार परफॉर्मेंस ने इस ग्रैंड सेलिब्रेशन को स्पिरिचुअल भाव से भर दिया.विद्युत के इस वीडियो में फैंस का ध्यान खींचा है .
