Close

एक बार फिर से संजय दत्त ने जीता फैंस का दिल, गणपति दर्शन के दौरान की घायल पैपराजी की मदद (Sanjay Dutt Wins Hearts By Offering Help To Injured Paparazzi Amid Ganpati Darshan)

संजय दत्त (Sanjay Dutt) जितने बेहतरीन एक्टर है, उतने ही दिलदार इंसान भी है. यारों के यार हैं. हाल ही में गणपति दर्शन (Ganpati Darshan) करके लौट रहे संजय दत्त ने रुक कर बाइक एक्सीडेंट में घायल पैपराजी (Injured Peprazi) से न सिर्फ उसका हाल चाल पूछा, बल्कि उसकी मदद करने के ऑफर भी दिया.

दरअसल बात ये है कि संजय दत्त अपने दोस्त के घर से गणपति दर्शन करके लौट रहे थे. तभी उन्हें एक घायल पैपराजी दिखा, जो फोटो जर्नलिस्ट था और उनकी फोटो ले रहा था. संजू बाबा ने बीच में रुक कर बड़े प्यार से उस घायल पैपराजी से पूछा कि उसके पैर में क्या हुआ है. कैसे चोट लग गई.

पैपराजी ने संजू बाबा को बताया कि बाइक चलाते समय उसका एक्सीडेंट हो गया था. उसकी पूरी बात सुनने के बाद संजय दत्त ने उसे अपने मैनेजर गौरव से बात करने के लिए कहा. घायल पैपराजी ने जवाब दिया कि गौरव फोन नहीं उठा रहा है. संजय ने उसे विश्वास दिलाते हुए कहा वे खुद गौरव से बात करेंगे.

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा – संजू बाबा का दिल बहुत बड़ा है. बहुत लोगों ने लिखा है कि वे यारों के यार हैं, बड़े दिल वाले हैं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब संजय दत्त ने अपने प्यारे अंदाज से सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरी हों. कई बार वे अपने फैंस और मीडिया के साथ प्यारी बातें करके फैंस का दिल जीत चुके हैं.

Share this article