Close

गणेश चतुर्थी की पूजा के लिए कपिल शर्मा के घर पहुंची धुरंधर सिंगर अफसाना खान हुई ट्रोल, धर्म को लेकर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी, बोले- शर्म करो (Dhurandhar Singer Afsana Khan Gets Trolled For Attending Kapil Sharma Ganesh Chaturthi Pooja On Religion)

अपनी शानदार गायिकी से धूम मचा चुकी सिंगर अफसाना खान (Singer Afsana Khan) को एक बार फिर से सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह है कि अफसाना खान अपने हसबैंड और सिंगर-म्यूजिक प्रोड्यूसर साज (Singer -Music Producer Saaj) के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा (Comedian Kapil Sharma) के घर गणपति सेलिब्रेशन (Ganpati Celebration) में पहुंचीं. सिंगर ने अपने गणपति विजिट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.

गणेश चतुर्थी के मौके पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने घर पर गणेश बप्पा का वेलकम किया है. बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट रह चुकी पंजाबी सिंगर अफसाना खान भी अपने हसबैंड साज के साथ बप्पा के दर्शन करने किए कपिल के घर पहुंची थीं. इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह पति और सिंगर-म्यूजिक प्रोड्यूसर साज के साथ नजर आईं.

इन तस्वीरों में अफसाना भगवान गणेश की मूर्ति के सामने बैठी हैं, साथ में कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ भी बैठकर पोज दे रहे है. बाकी दूसरी तस्वीरों में अफसाना गणपति सेलिब्रेशन का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं.

इन तस्वीरों में अफसाना और उनके पति साज, भगवान गणेश की मूर्ति के साथ में कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ भी पोज दे रहे है. बाकी दूसरी तस्वीरों में अफसाना गणपति सेलिब्रेशन का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं.

अफसाना ने गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैंने कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणपति चतुर्थी सेलिब्रेट की. आज का दिन प्यार, खुशी और मस्ती से भरा रहा. मिक्का पाजी के घर गणपति बप्पा के दर्शन करके काफी खुशी हुई.

इस तस्वीरों के सामने आते ही कुछ यूजर्स ने उन्हें धर्म के नाम पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा – शेम ऑन यू. दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा – पहले पाप करती हैं और फिर भगवान को याद करती हैं. तीसरे यूजर ने अफसाना पर निशाना साधते हुए कमेंट किया – बब्बू मान ने सच कहा था. उन्होंने फेम के लिए अपना धर्म छोड़ दिया.

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर अफसाना का बचाव करते दिखे. कई लोगों ने इस ट्रोलिंग को गलत कहा है और लिखा -अगर वह अब कोई ऐसी गलती नहीं कर रही हैं तो पुरानी बातों को बार-बार सामने लाने का कोई मतलब नहीं है.

Share this article