Close

मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ बॉलीवुड, ये देख भड़के रजा मुराद, बोले- कोई बड़ा चेहरा नहीं आया (Raza Murad Slams Bollywood For Not Attending Mushtaq Khan’s Funeral: ‘Koi Bada Chehra Nahi Aaya’)

अपनी शानदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने वाले एक्टर मुश्ताक खान (Mushtak Khan) का 24 सितंबर को लंग कैंसर से निधन हो गया. लेकिन बड़े दुख की बात है कि मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार(Last Respects) में एक भी बॉलीवुड सेलिब्रेटीज नजर नहीं आए. इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर रजा मुराद (Raza Murad) ने मुश्ताक खान के निधन पर दुख व्यक्त किया साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स पर एक्टर को अंतिम श्रद्धांजलि (Last Tributs) न देने पर सवाल उठाए हैं.

अक्षय कुमार की ब्लॉक बस्टर फिल्म वेलकम में ऑडियंस को अपनी शानदार एक्टिंग से हँसाने वाले मुश्ताक खान का लंग कैंसर की वजह से निधन हो गया. एक्टर का अंतिम संस्कार 25 सितंबर को किया गया. लेकिन एक्टर के अंतिम संस्कार में इंडस्ट्री का एक भी बड़ा चेहरा नहीं आया. ये देखकर इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर रजा मुराद बुरी तरह से भड़क गए.

रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रजा मुराद ने दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी, फिर रजा मुराद ने ये सवाल उठाया है कि बॉलीवुड ने इस एक्टर को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी. एक्टर न वीडियो में ये कहते हुए दिख रहे हैं – अफसोस. बात ये है कि कोई भी स्टार उन्हें अपना आखिरी सलाम पेश करने नहीं आया. कोई भी बड़ा चेहरा नहीं आया.

वीडियो में रजा मुराद ने किसी भी एक्टर का नाम नहीं लिया, लेकिन वीडियो शेयर कर सुपर स्टार ने अपना गुस्सा जरूर दिखाया है कि बहुत दुख की बात है कि बॉलीवुड खान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 50 मिनट भी नहीं निकाल पाया. सीनियर एक्टर ने मुश्ताक खान के इंडस्ट्री में योगदान को याद करते हुए ये भी कहा कि उन्होंने किसी की चापलूसी नहीं की, अपने काम के दम पर वे यहां तक पहुंचे हैं.

मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में अन्नू कपूर, राजपाल यादव और गजेंद्र चौहान पहुंचे थे. मीडिया से बात करते हुए अन्नू कपूर ने खान के साथ हुई पिछली मुलाकात को याद करते हुए कहा-

– मुझे उनके जाने का बहुत दुख इसलिए भी है कि छह महीने पहले ही हमने इएक साथ काम किया था. तब वे पूरी तरह से खुश लग रहे थे. शायद अपनी बीमारी छिपा रहे थे. वे बहुत अच्छे इंसान थे.

Share this article