Close

जब अनुपम खेर ने दीपिका पादुकोण से अपनी एक्टिंग क्लास में लगवाया था झाड़ू, ऐक्ट्रेस की आंख में आ गए थे आंसू, अनुपम खेर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा (When Anupam Kher asked Deepika Padukone to sweep the floor, Deepika was frustrated and almost in tears, Actor shares interesting Story)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप और बेहतरीन एक्ट्रेस में होती है. उनकी करोडों फैन फॉलोइंग है जो उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी ब्यूटी के भी कायल हैं. लेकिन एक्टिंग सीखने और अच्छी एक्ट्रेस बनने की राह इतनी आसान भी नहीं थी. हाल ही अनुपम खेर (Anupam Kher) ने दीपिका से जुड़ा उन दिनों का किस्सा सुनाया (Anupam recalled Deepika’s days as an acting student) जब वो उनकी एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीख रही थीं.

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण का ये किस्सा उन दिनों का है, जब उन्होंने मुंबई में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ में करीब 3 महीने का एक्टिंग कोर्स करने के लिए एडमिशन लिया था. अनुपम खेर ने ये किस्सा गोवा में हाल ही में आयोजित IFFI 2026 के दौरान सुनाया.

Anupam Kher

अनुपम खेर ने बताया कि दीपिका काफी अच्छी और पढ़ी-लिखी फैमिली से हैं और एक्टर बनने से पहले वो मॉडल थीं, तो उनके अंदाज़ और हर काम करने का सलीका बहूत अलग था. वो चाय का कप भी बड़ी अदा से उठाती थीं. उनके इसी मॉडलिंग वाले अंदाज़ की वजह से एक्टिंग के दौरान उतना असलीपन नज़र नहीं आता था. जबकि एक एक्टर का सिर्फ अच्छा दिखना काफी नहीं है. एक एक्टर को हर तरह के किरदार में खुद को ढालना जरूरी है.

Deepika Padukone

अनुपम खेर ने बताया किएक दिन उन्होंने क्लास में दीपिका को नौकरानी का काम करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, “एक दिन, मैं क्लास ले रहा था और मैंने उन्हें एक नौकरानी का रोल करने को कहा. उन्हें बस फर्श पर झाड़ू लगाना था. वह इसे भी बड़े स्टाइलिश अंदाज़ में कर रही थीं. फिर, मैंने अपने घर में काम करने वाली नौकरानी को बुलाया और उसे झाड़ू लगाने को कहा. उसने पूरी सहजता के साथ फर्श साफ किया.”

Anupam Kher

अनुपम खेर ने आगे बताया, “मैंने दीपिका को समझाया कि तुम जिस तरीके से झाड़ू लगा रही थी, वो बिल्कुल भी रियल नहीं लग रहा था. मैंने दीपिका से कहा कि हम ये एक्सरसाइज तब तक करेंगे जब तक मुझे यकीन न हो जाए कि तुम सच में इसे कर पा रही हो. तुम्हें यह करना ही होगा. तुम्हें लगातार प्रैक्टिस करनी होगी और काम पाने के लिए समझदारी और व्यावहारिक सोच भी रखनी होगी. शुरू में वह परेशान हो गई थीं और उनकी आंखों में लगभग आंसू आ गए थे. लेकिन फाइनली उन्होंने ये किया और मुझे थैंक यू कहा.”

Deepika Padukone

अनुपम खेर इंस्टिट्यूट से एक्टिंग सीखने के बॉस 2007 में दीपिका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से इंडस्ट्री में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर देखा ही नहीं और कई सक्सेसफुल फिल्में दीं.

Share this article