टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ ने रूपाली गांगुली (‘Anupama’ Rupali Ganguly) को सिर्फ सक्सेस और घर-घर में पॉपुलैरिटी ही नहीं दी, बल्कि उनके पापा के सपनों को पूरा करने का मौका भी दिया. हाल ही में एक इवेंट के दौरान इस पर बातचीत करते हुए रूपाली इमोशनल (Rupali Ganguly breaks down in tears) हो गईं. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी फैमिली सब कुछ खो चुकी थी, लेकिन ‘अनुपमा’ की बदौलत आज उनके पास सब कुछ है.

हाल ही में रूपाली एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां अपने पापा और दिवंगत फिल्ममेकर अनिल गांगुली को याद करके वो बेहद इमोशनल (Rupali Ganguly gets emotional) हो गईं. उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर बनने के चक्कर में उनके पापा फाइनेंसियल क्राइसिस में आ गए थे और एक वक्त ऐसा भी आया कि उन्होंने सब कुछ खो दिया. “मेरे पिता एक फिल्ममेकर थे. इस समय जो लोग कॉर्पोरेट फिल्ममेकिंग बिज़नेस का हिस्सा नहीं होते थे, वो घर बेचकर फिल्में बनाते थे. इस चक्कर मे हमने अपना सब कुछ खो दिया. मेरे पिता का सिर्फ एक सपना था कि मुंबई में उनका अपना घर हो. वो हमेशा कहते थे कि मैं मुंबई में अपने बच्चों के लिए घर नहीं बना पाया.”

उन्होंने कहा, ‘मैं एक टिपिकल नेपो किड थी, एक बड़े फिल्ममेकर की बेटी. लेकिन मैं खुद कुछ हासिल करना चाहती थी, पिता का एक सपना था, जिसे मैं पूरा करना चाहती थी. फिर ‘अनुपमा’ शो मिला और मैंने अपना पहला घर खरीदा, अपने पिता का मुंबई में घर वाला सपना पूरा किया. ये सब बताते हुए रूपाली की आंखों से आंसू छलक पड़े.

इवेंट में अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही भी मौजूद थे. उन्होंने भी रूपाली के स्ट्रगल के दिनों को याद किया. “जब रूपाली ऑडिशन देने आती थीं तो उनके पास बस में सफर करने तक के पैसे नहीं होते थे, वो वर्ली से पैदल चलकर आया करती थीं. उन्होंने शो के लिए तीन ऑडिशन दिए और मैंने उन्हें तीनों बार रिजेक्ट कर दिया. रूपाली ने कहा मुझे एक चांस और दे दो, और फिर वो अनुपमा बन गईं.”

इस पूरी बातचीत के दौरान रूपाली बेहद इमोशनल नज़र आईं और स्टेज पर ही वो अपने आंसू पोछते दिखीं. उनकी लाइफ का ये पहलू जानकर अब फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं.
