सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने सुबह सुबह एक बहुत बड़ी गुड न्यूज (Kiara Advani- Sidharth Malhotra shares good news) देकर फैंस का दिन बना दिया है. कियारा सेकंड टाइम प्रेग्नेंट हैं. सिद्धार्थ दूसरी बार पापा बनने वाले हैं. कपल ने खुद ये न्यूज़ सोशल मीडिया पर शेयर की है.

कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस (Kiara-Sidharth Malhotra Announce Second Pregnancy) की है, जिसको सुनने के बाद फैंस खुश हो गए हैं और कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं. कपल ने एक बेहद अडोरबल पोस्ट शेयर करके ये खुशखबरी शेयर की है.

कियारा और सिद्धार्थ ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो और उनकी लाडली सरायाह (Saraayah Malhotra) ने एक बेबी सॉक्स थामा हुआ है. इस तस्वीर के कैप्शन में प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए कियारा ने लिखा, “हमें एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े गिफ्ट का आशीर्वाद मिला है. हमारा दिल खुशियों और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ है.”बता दें कपल ने पिछले साल सरायाह की गुड न्यूज़ भी इसी अंदाज में शेयर की थी.

कियारा और सिद्धार्थ ने जैसे ही ये न्यूज़ शेयर की, वैसे ही इंटरनेट पर उनकी पोस्ट छा गई. करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर सहित कई सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाई दी है. इसके अलावा फैंस भी अपने इस फेवरेट कपल को बधाई दे रहे हैं.

बता दें कि पिछले महीने ही करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की न्यूज़ उस समय चर्चा में आई थी जब रेडिट ने लिखा था कि कियारा प्रेग्नेंट हैं. इसके बाद से ही फैंस प्रेग्नेंसी का सच जानने के लिए सुपर एक्साइटेड थे. और फाइनली कपल ने गुड न्यूज़ शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
