आशिकी, साजन, रंग, दीवाना से लेकर दिलवाले, राजा हिन्दुस्तानी, कुछ कुछ होता है, सिर्फ तुम, धड़कन और बिच्छू तक… गीतकार समीर (lyricist Sameer Anjaan) के गाने आज भी आम लोगों की फेवरेट लिस्ट में हैं. अगर कहा जाए कि समीर के गानों ने 3 पीढ़ियों को प्यार करना सिखाया है, तो गलत नहीं है. प्रेम सिखाने वाले समीर अंजान हाल ही में मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में बतौर गेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी ज़िंदगी से जुड़े कई मज़ेदार किस्से (Sameer Reveals Untold Stories in Meri Saheli Podcast) शेयर किए.
पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
मेरी सहेली पॉडकास्ट में समीर अंजान से जब पूछा गया कि वो अपने शब्दों में मोहब्बत कैसे घोलते हैं तो उन्होंने कहा, “मैं सोचकर नहीं लिखता हूं, मैं वो लिखता हूं जो मैंने जिया है. यही वजह है कि मेरे गाने आम लोगों के सीधे दिल में उतर जाते हैं. यही वजह है कि 40 साल से मेरे गाने आम लोगों की जुबान पर है.”

समीर का लिखा आशिकी का गाना (Ashiqui songs) आज भी लोगों की ज़ुबान पर है, ख़ासकर मोहब्बत करनेवाले और मोहब्बत में बेवफाई का दर्द झेल चुके लोगों के लिए. समीर ने आशिकी का गाना लिखने के पीछे की दिलचस्प वजह बताई. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी बदलने वाला ‘आशिकी’ का गाना ‘नजर के सामने, जिगर के पास’ उन्होंने अपने पहले प्यार यानी एक लड़की के लिए लिखा था. समीर ने खुद ये बताया कि ये लड़की उनका प्यार थी, जो जिंदगी से जाने के बाद भी उनकी यादों से नहीं गई. दिलवाले के गाने ‘जीता था जिसके लिए जिसके लिए मरता था’ भी उन्होंने इसी लड़की के प्यार में लिखा था.

समीर ने पॉडकास्ट में वो किस्सा भी सुनाया जब एक गाने के लिए दुबई का असली माफिया डॉन इतना दीवाना हो गया था कि गाना सुनकर वो रातभर रोता रहा और सुबह 4 बजे उसने समीर को फोन लगा दिया था. समीर ने बताया, माफिया डॉन ने उन्हें सुबह के 4 बजे फोन किया और जो कहा उसने उन्हें हैरान कर दिया. समीर कहते हैं कि उस डॉन ने उस समय शराब पी रखी थी और कहा आप दुबई आ जाओ. मैं आपको सोने से लाद के भेजूंगा. ये सुनते ही समीर ने हैरानी से पूछा कि क्या हुआ. डॉन ने फिर कहा कि आप आ जाओ. समीर ने उनसे वादा किया कि वो जरूर आएंगे. लेकिन पहले वजह तो बताइए.

इस पॉडकास्ट ने उनसे कहा कि सर आपने एक ऐसा गाना लिख दिया है जिसकी दो लाइन में आपने मेरी पूरी जिंदगी कह दी. वो गाना सुना और मैं रात भर मरोया हूं और रात भर दारू पी है. मैंने कहां-कहां से आपका नंबर अरेंज किया, जबकि मैं डायरेक्ट कभी किसी को फोन करता नहीं. मगर मैंने बोला कि कुछ भी हो जाए आज तो मैं बात करूंगा ही.”

मेरी सहेली पॉडकास्ट में समीर ने अपनी ज़िंदगी से जुड़े और भी कई किस्से सुनाए. ये दिलचस्प किस्से सुनने के लिए ज़रूर देखें मेरी सहेली का पूरा पॉडकास्ट.
