एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunika Sadanand) की 83 वर्षीय मां कल्याणी सदानंद (83 Years Old Kalyani Sadanand) का गोआ में निधन हो गया है. माँ के निधन से टूटी कुनिका ने इंस्टग्राम पर थ्रोबैक पुरानी फोटो शेयर करते उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) दी है. साथ ही मां को याद करते हुए एक इमोशनल नोट (Emotional Note) भी लिखा है.

कुनिका ने मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस श्रद्धांजलि पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी मां की एक पुरानी फोटो शेयर की है. साथ ही एक लंबा सा और दिल को छू लेने वाला इमोशनल नोट लिखा है.

कैप्शन में कुनिका ने लिखा – मेरी प्यारी मां, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. आपने मुझे जो कुछ दिया है, उसके लिए आपका शुक्रिया- प्यार, सही राह दिखाना, सपने देखने, दुनिया का सामना करने का हौसला, अच्छी सूरत, बढ़िया पर्सनैलिटी, और जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत.

एक्ट्रेस ने आगे ये भी लिखा – माय डार्लिंग ‘एम्प्रेस’ मिसेज कल्याणी सदानंद, आप हमेशा उन लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी, जिन्हें आप ने छुआ. फ्रेंड्स और फैमिली आपको हमेशा फन लिविंग और जॉयफुल पर्सनेलिटी के तौर पर याद करती है. आपके पास हमेशा कहने के लिए मजेदार बातें होती थीं. मुझे पूरा विश्वास हुआ कि अपने भाई-बहनों और अपने करीबी दोस्तों से मिलकर आपको बहुत खुशी हो रही होंगी. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. मां. आपने एक पत्नी, मां, बहन, दादी और ज़िंदगी के बाकी सभी रिश्तों को पूरे प्यार और केयर के साथ निभाया.

जानकारी के लिए बता दें एक्ट्रेस की मां का अंतिम संस्कार गोआ में किया जाएगा. अन्य दूसरी रस्में मुंबई में अदा की जाएगी. एक्ट्रेस की पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं. हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाकर ॐ शांति लिख रहे हैं.
