Close

‘डर के मारे पैरालाइज हो जाती’, कैटरीना ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, लोगों को दी सलाह, ‘अपना चीयर लीडर खुद बनें’ (‘I would have been paralysed with fear…’ Katrina Kaif break silence on body shaming, Says, ‘Be your own cheerleader)

कुछ हफ्ते पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल्स किया गया था और प्रेग्नेंसी के बाद उनके बढ़े हुए वजन को लेकर बॉडी-शेमिंग (Katrina Kaif faces body shaming) की गई थी. तब तो कैटरीना ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ (Katrina Kaif break silence on body shaming) जवाब दिया है. कैटरीना ने कहा कि जब भी वह सोशल मीडिया पर अपने बारे में कोई बुरी बात या आलोचना पढ़ती हैं, तो वह उसे नजरअंदाज कर देती हैं. उन्होंने कहा कि लोग क्या कहेंगे इस बात पर ध्यान कम देना चाहिए और अपना चीयरलीडर खुद बनना चाहिए.

Katrina Kaif

कैटरीना अपने ब्यूटी ब्रांड के प्रमोशन और यूके एनिवर्सरी के लिए लंदन पहुंची थीं, जहां उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अपनी बात रखी. चॉकलेट ब्राउन धोती स्टाइल पैंट और सूट पहने बॉस लेडी लुक में कैटरीना बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में इवेंट में पहुंची थीं. वहां जब उनसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की.

Katrina Kaif

कैटरीना ने कहा, “लोगों को सोशल मीडिया पर कही जाने वाली बातों से अपने आत्मविश्वास और खुद की नजरों में अपनी अहमियत को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है. अगर आप सबकी बातों पर ध्यान देने लगेंगे तो अपने फैसले लेने की क्षमता खो देंगे.

Katrina Kaif

कैटरीना कैफ ने कहा कि वह सोशल मीडिया की सभी नूरी बातों और आलोचनाओं को नजरअंदाज कर देती हैं. उनका कहना है कि अगर वह लोगों के हिसाब से चलने लगेंगी, तो उनके मन में डर बैठ जाएगा और वह पैरालाइज हो जाएंगी. कैटरीना ने लोगों को लगे हाथ नसीहत भी दे डाली, “कभी दुनिया आपको सेलिब्रेट करती है तो कभी आपको खुद अपना चीयर लीडर बनना पड़ता है.”

Katrina Kaif

बता दें कि कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और उनके पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी उत्सव में नजर आए थे, जिसके बाद लोगों ने उनके पोस्ट-प्रेग्नेंसी लुक और बढ़े हुए वज़न पर कमेंट करना शुरू कर दिया था. हालांकि कैटरीना ने तब कुछ नहीं कहा था, लेकिन तमाम सेलेब्स ने उनके लिए स्टैंड लिया था, यहां तक कि सलमान खान ने बिग बॉस में इस मुद्दे को उठाया था और बॉडी शेमिंग करनेवालों को जमकर लताड़ा था.

Share this article