Close

‘एविल डेड’ के बाद तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को कहा, ‘पनौती की काली छाया’, बोलीं, ‘मरते-मरते भी मुझे परेशान कर गया’, हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल (After ‘Evil Dead’ Tanushree Dutta calls Nana Patekar ‘Shaitan’, Says, ‘Death Doesn’t Wipe Out Kaands’, Faces backlash)

नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन के बाद जहां सेलेब्स सदमे में हैं. फैंस भी नाना की याद में इमोशनल हो रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) निधन के बाद भी नाना पाटेकर के खिलाफ (Tanushree Dutta remark on Nana Patekar) बयान दे रही हैं. पहले तनुश्री ने नाना को एविल डेड (Evil Dead) कहा, और अब उन्होंने उन्हें ‘पनौती की काली छाया’ कहा है. इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी (Tanushree Dutta faces backlash) सुनाई जा रही है.

Tanushree Dutta

तनुश्री दत्ता का पॉडकास्ट देखने के लिए मेरी सहेली पॉडकास्ट चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें:.

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री लगातार पुराने आरोपों से जुड़ी पोस्ट शेयर कर रही हैं और बयान दे रही हैं. उन्होंने बिना नाम लिए लिखा था कि बुराई खत्म हो गई है. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा, जिसके बाद तनुश्री को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करके सफाई देनी पड़ी. उन्होंने वीडियो में कहा, “कोई मर गया है इसका मतलब ये तो नहीं हैं ना कि उसने जिंदगी भर जितने कांड किए हैं वो सारे साफ हो गए हैं. उसने जितने लोगों को परेशान किया है. जितने लोगों को विक्टिमाइज किया है, वो क्या खाता बंद हो जाता है.”

Nana Patekar

तनुश्री ने आगे कहा, “जब मैने कहा कि ईविल इज डेड तो वाकई मेरा इससे मतलब था. मेरे लिए ये रिएलिटी है. मतलब ये मरते-मरते भी मुझे परेशान कर गया. साल 2020 के बाद अपनी जिंदगी के हर एक दिन मैंने स्ट्रगल किया है और बहुत कुछ झेला है उस आदमी की वजह से. ये शैतान मरा है, मेरी जिंदगी का जो सबसे बड़ा असुर था जिसने मेरा जीना हराम करके रखा था. और  ये अकेला नहीं था. ये शैतानों का पूरा झुंड है. मैंने इविल डेड बोल दिया, तो इतना हंगामा हो गया. इविल का मतलब है शैतान है और डेड का मतलब है गयो. मतलब शैतान गया.”

Tanushree Dutta

इससे पहले एक इवेंट अटेंड करने के बाद  तनुश्री ने मीडिया से बातचीत में कहा था, “भगवान का शुक्रिया किया कि इस पनौती की काली छाया इस इवेंट पर नहीं पड़ी. जाते-जाते भी मुझे ट्रोल करा गया. कुछ आत्मा इतनी काली और निगेटिव होती हैं. दूसरों को प्रताड़ित करके कोई शक्तिशाली नहीं होता. कुछ लोग कह रहे हैं कि किसी के मरने के बाद उसके बारे में बुरा नहीं कहना चाहिए. मेरा सवाल है ये कि आप लोग इतने हजार वर्षों बाद रावण का पुतला क्यों जलाते हो. उनको भी श्रद्धाजंलि दो, जिनकी लंका जलाई थी हनुमान जी ने. मेरे धर्म ने सिखाया है कि शैतान जीते भी शैतान है और मरने के बाद भी. उसने जिस जिस के साथ बुरा किया, किसी से माफी नहीं मांगी. बिना माफी मांगे गया है, कहां जाएगा वो. उसे नर्क में जाना चाहिए.”Tanushree Dutta

हालांकि इस वीडियो के बाद भी तनुश्री को बुरी तरह ट्रोल (Tanushree Dutta trolled) किया जा रहा है.

Share this article