Close

अदिति राव हैदरी ने अपने ‘फेवरेट इंसान’ सिद्धार्थ के साथ शेयर की बैंकॉक ट्रिप की खूबसूरत झलकियां, दिखाई रोमांटिक झलक (Aditi Rao Hydari shares dreamy Bangkok getaway with her “Fav Human” Siddharth at Bangkok)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) इन दिनों बैंकॉक (Bangkok) में अपने फेवरेट इंसान सिद्धार्थ (Fav Insaan) के साथ वेकेशन पर हैं. एक्ट्रेस अपने फैंस को ट्रीट देते हुए अपने प्योर लक्जरी का शानदार एक्सपिरियंस दिखाया है. अदिति ने इंस्टाग्राम पर अपनेअपने बैंकॉक ट्रिप (Bangkok Trip) की खूबसूरत और पर्सनल फोटोज शेयर की हैं.

Aditi Rao Hydari

अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर अपने बैंकॉक ट्रिप की पर्सनल और रोमांटिक झलकियां को दिखाई हैं. इन खूबसूरत झलकियां के साथ अदिति ने कैप्शन में लिखा है – अपने पसंदीदा इंसान के साथ मजेदार पल- स्विमिंग, खाना और यही सब बार-बार.

Aditi Rao Hydari

इस ट्रिप के दौरान अदिति पूरी तरह से रिलैक्स्ड और ग्लो करती हुई नज़र आ रही हैं. एक फोटो में में अदिति और अपने फेवरेट इंसान के साथ इन्फिनिटी-स्टाइल पूल में गोल्डन ऑवर का मज़ा लेते हुए दिखाई दे रही हैं.

Aditi Rao Hydari

रोमांटिक स्टाइल में दोनों के सिर एक-दूसरे के करीब हैं और उनके चेहरों पर सुकून साफ़ झलक रहा है.

Aditi Rao Hydari

एक और फोटो में कपल बैंकॉक की स्काईलाइन के सामने एक स्टाइलिश आउटडोर टेरेस पर पोज़ देते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो में अदिति शॉर्ट स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं, जबकि एक्ट्रेस का फेवरेट इंसान कैज़ुअल सेल्फ़ी के लिए फोन थामे हुए हैं.Aditi Rao Hydari

तीसरी तस्वीर में सॉफ्ट और सिनेमैटिक शॉट लेते हुए कपल रात के समय पानी के किनारे खड़ा है और बैकग्राउंड में शहर की लाइटें टिमटिमा रही हैं.

Aditi Rao Hydari

बता दें कि अदिति और सिद्धार्थ जिस होटल में रुके हैं वो बेहद लक्जीरियस है और कैपेला बैंकॉक नदी के किनारे मौजूद है.अदिति और सिद्धार्थ को ये जगह बहुत पसंद आई. कपल ने अगली बार दोबारा यहां आने का वादा किया है. अदिति और सिद्धार्थ की ये फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

 

Share this article