Close

फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू ने किया मदीना में निकाह, शेयर की निकाह की खूबसूरत तस्वीरें (Faisal Shaikh Aka Mister Faisu Got Married In Madinah, Shares Nikah Pics With Wife)

पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influncer) और ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) के कंटेस्टेंट फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू (Faisal Shaikh Urf Mister Faisu) ने मदीना शरीफ (Madinaah Sharif) में निकाह कर लिया है. निकाह की सारी रस्में अदा करने के बाद फैजल ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं.

Faisal Shaikh

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मिस्टर फैजू ने सोशल मीडिया पर बीते कल एक ब्लॉग शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुश खबर शेयर की थी वे मदीना शरीफ में निकाह करने वाले है. फैजल कई दिनों से सोशल मीडिया पर अपने निकाह को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे.

Faisal Shaikh

मिस्टर फैजू ने मदीना शरीफ में अपनी फैमिली की मौजूदगी में निकाह किया है. सारी रस्में निभाने के बाद फैजल शेख ने निकाह की मेमोरेबल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Faisal Shaikh

इस खूबसूरत तस्वीरें में दुल्हा बने फैजल अपनी बेगम के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. कभी अपनी बेगम का हाथ पकड़ कर चलते हुए तो कभी बेगम के माथे पर किस करते हुए, तो कभी अलग अलग अंदाज में रोमांटिक स्टाइल में कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.

Faisal Shaikh

फैजल ने अपने निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – अल्लाह के शुक्र से एक ख्वाब आज सच में बदल गया. खूबसूरत शहर मदीना में हमारा निकाह हुआ, जिसमें मेरा पूरा परिवार साथ था. शब्दों से परे एक खूबसूरत आशीर्वाद. कृपया हमें अपनी दुआओं में बनाए रखें. हम साथ में एक खूबसूरत सफर शुरू करने जा रहे हैं. अल्लाह हमारी शादी को ढेर सारा प्यार और बरकत से नवाजे, आमीन.

Faisal Shaikh

इंफ्लूएंसर के निकाह की तस्वीरें चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अपने फेवरेट इंफ्लूएंसर के निकाह की तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स, उनके फैंस व इंडस्ट्री के सेलेब्स फ्रेंड्स उन्हें निकाह को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

Faisal Shaikh

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने निकाह की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- ढेर सारी बधाइयां, ऊपरवाला अपनी कृपा बनाए रखे. एक्टर गौरव खन्ना ने मिस्टर फैजू को निकाह की शुभकामना दी है. उन्होंने लिखा- बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरे भाई, नई जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाइयां, मिलते हैं आप दोनों से जल्द. टीवी एक्टर अर्जित तनेजा ने लिखा – बधाई हो मेरे भाई.

Faisal Shaikh

फैजू की निकाह की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इन तस्वीरों को अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

Share this article