मशहूर भजन गायक और महादेव के भक्त हंसराज रघुवंशी (Hansraj Raghuwanshi), जो ‘मेरा भोला है भंडारी’ (Mera Bhola Hai Bhandari singer) और ‘शिव समा रहे मुझमें’ जैसे शिव भक्ति के गीत गाकर घर घर में फेमस हुए हैं, की ओर से बड़ी खुशखबरी आ रही है. सिंगर पापा (Hansraj Raghuwanshi becomes father) बन गए हैं. उनकी पत्नी कोमल सकलानी (Komal Saklani) ने बेटी को जन्म दिया है. सिंगर ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है. ये न्यूज सुनकर उनके फैंस भी खुश हो गए हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.

अगस्त में सिंगर की पत्नी कोमल सकलानी (Komal Saklani) की गोदभराई की रस्म धूमधाम से हुई थी, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. और अब कल महालया के दिन और नवरात्रि से एक दिन पहले उनके घर देवी का आगमन (Hansraj Raghuwanshi welcomes baby girl) हुआ है. उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है. हंसराज ने ये न्यूज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

हंसराज ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि उन्हें बेटी हुई है. पोस्ट में लिखा है कि कुछ प्रार्थनाएं बड़ी सुंदरता के साथ सुनी जाती हैं. कैप्शन में सिंगर ने मां काली और महादेव का आभार भी व्यक्त किया है, उन्होंने लिखा, “जय माँ काली… बहुत बहुत धन्यवाद महादेव.”

इसके अलावा उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बेटी को गोद में थामे हुए वो उसे प्यार से निहार रहे हैं. अस्पताल से भी उनकी एक तस्वीर सामने आई है. हंसराज के पापा बनने की खबर सुनकर फैंस खुश हो गए हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.

बता दें कि हंसराज रघुवंशी और कोमल की लव मैरिज है. दोनों की मुलाकात साल 2017 में हुई थी. 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2023 में दोनों ने शादी रचा ली थी. इसके बाद 2025 में उन्होंने पत्नी कोमल के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर में दूसरी बार सात फेरे लिए थे. अब शादी के तीन साल बाद वो पैरेंट्स बने हैं.

