Close

नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दिव्य दर्शन कर लिया आशीर्वाद, शेयर की तस्वीरें (Kangana Ranaut visits Ayodhya, Seeks blessings of Ramlala, Shares Pics)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक्टिंग और पोलिटिकल करियर में चाहे कितनी ही बिजी हों, ईश्वर के प्रति आस्था के लिए समय निकाल ही लेती हैं. कंगना अक्सर मंदिर और धाम में देखा जाता है, जहां वो पूरी आस्था से ईश्वर के सामने मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लेती हैं.

अब नवरात्रि के पहले दिन कंगना अयोध्या धाम (Kangana Ranaut visits Ayodhya) पहुंचीं. वहां पहुंचकर वो सबसे पहले भव्य श्रीराम मंदिर पहुंचीं और राम लला के दर्शन कर प्रार्थना की और आशीर्वाद (Kangana Ranaut seeks blessings of Ramlala) लिया. कंगना ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं.

कल रविवार यानी 11 अक्टूबर 2026 को कंगना अयोध्या धाम पहुंची थीं. अयोध्या में वो तीसरी बार अयोध्या पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और रामलला के दर्शन किए. वो दोपहर करीब 1:30 बजे राम मंदिर पहुंचीं और रामलला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी (Hanumangadhi) मंदिर में भी माथा टेका. रामलला के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि बेहद पवित्र और पावन भूमि का दर्शन करना सौभाग्य की बात है. उन्होंने अपने परिवार के साथ भी यहां आने की इच्छा जताई.

इस दौरान  मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, “अयोध्या में राम जन्मभूमि की पवित्र धरती के दर्शन करना हमेशा ही सौभाग्य की बात होती है. यहां लोग तभी आ पाते हैं जब उनका सौभाग्य होता है. इसलिए, आज पूजा-अर्चना करना और इस बेहद पवित्र और पावन भूमि को देखना अपने आप में एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है. बहुत अच्छा लगा. मंदिर परिसर इतना बड़ा और खूबसूरत है कि अब लगता है कि परिवार के साथ यहां पूरा दिन बिताना पड़ेगा, तभी पूरी तरीके से संतुष्टि हो पाएगी.”

कंगना रनौत ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं. उन्होंने गोल्डन-रेड और ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था. उन्होंने हैवी ज्वैलरी और बालों में गजरा लगाकर अपना लुक कंपलीट किया था. कंगना ने अयोध्या धाम से कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो रामलला की भक्ति में लीन नज़र आ रही हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जय श्रीराम… जय अयोध्या धाम.”

कंगना की इस पोस्ट पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जय श्रीराम लिखकर प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट कर रहे हैं.

Share this article