Close

Happy Birthday Amitabh Bachchan: बिग बी हुए 84 के, जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया अपना 84वां बर्थडे, कभी हाथ हिलाकर तो कभी दोनों हाथ जोडकर बड़े प्यार से किया फैंस का अभिवादन (Amitabh Bachchan celebrates 84th birthday with fans outside Jalsa, waves and greets them with love)

इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन(Shahanshah Amitabh Bachchan) आज 10 अक्टूबर 84 साल के हो गए हैं. हर रविवार को तरह इस रविवार को भी अमिताभ बच्चन के मुंबई में उनके घर ‘जलसा’ (Bunglow Jalsa) के बाहर फैंस अपने फेवरेट एक्टर को बर्थडे विश (Birthday Wish) करने के लिए जमा हुए हैं. बिग बी ने भी बहुत जोश के साथ अपने फैंस का अभिवादन किया.

Amitabh Bachchan

आज, 11 अक्टूबर को बॉलीवुड के मेघा स्टार अमिताभ बच्चन अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सुपर स्टार के बर्थडे के खास मौके पर आज रविवार की सुबह मुंबई में उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर अनगिनत फैंस और फ़ॉलोअर्स जमा हुए. ताकि वे अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक देख सकें . उन्हें बर्थडे विश कर सकें.

Amitabh Bachchan

सोशल मीडिया पर पैपराज़ी के अनेक वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में फैंस आज रविवार के दिन अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करने के लिए इंतज़ार करते हुए दिखे. एक वीडियो में एक्टर फैंस से मिलते और उनकी बर्थडे विशेस के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए नज़र आए.

Amitabh Bachchan

वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में अमिताभ कड़ी सुरक्षा के बीच एक प्लेटफार्म पर चढ़कर अपने घर से बाहर निकलते हैं. उन्हें देखने के लिए भीड़ इंतज़ार कर रही हैं. अमिताभ ने भारी भीड़ का गर्मजोशी भरी मुस्कान और हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

Amitabh Bachchan

फैंस ने ज़ोरदार चीयर्स के साथ अमिताभ बच्चन का वेलकम किया. कई फैंस ने इस खास पल को कैमरे में कैप्चर करने के लिए अपने फोन निकाले. फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, तो उन्होंने भीड़ के प्यार को स्वीकार किया.

Amitabh Bachchan

बर्थडे का जश्न पिछली शाम ही शुरू हो गया था, जब शनिवार रात फैंस ‘जलसा’ के बाहर जमा हुए थे. अपने बर्थडे के इस खास मौके पर अमिताभ ने X पर एक मैसेज शेयर किया.

Amitabh Bachchan

उन्होंने लिखा- सुबह हो गई है और हम आपके साथ बैठे हैं. उनका यह मैसेज अपने फैंस के साथ लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को दिखाता है जिन्होंने इतने सालों में बिग बी का साथ दिया है.

Share this article