अपनी सेकेंड की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद कियारा आडवाणी ने फैंस को सिद्घार्थ मल्होत्रा और बेटी सरायह (Sidharth Malhotra And Daughter Sarayaah) के साथ बिताए सुकून भरे फैमिली मोमेंट की झलकियां दिखाई हैं.

अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए काम के सिलसिले में वेकेशन पर निकले हैं.

और अब प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी ने फैंस को सिद्धार्थ मल्होत्रा और अपनी बेटी साराया के साथ अपने काम और वेकेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं हैं.

एक्ट्रेस के ब्रेक के दौरान के इन छोटे-छोटे पलों ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. अनेक फैंस ने कियारा के ममा ग्लो की जमकर तारीफ की है.

एक तस्वीर में रेत पर फैमिली के फुट प्रिंट दिख रहे हैं, दूसरी फोटो में सरायह के छोटे-छोटे क्यूट पैर दिखाई दे रहे हैं. एक और फोटो में कियारा और सिद्धार्थ मिरर सेल्फी में भी साथ दिख रहे हैं.

कपल ने इन तस्वीरों में अपनी बेटी का फेस लोगों की नज़रों से दूर रखा है. इन तस्वीरों में उनके फैंस को कपल की फ़ैमिली लाइफ़ की झलक रही है.

फैंस भी कियारा और सिद्धार्थ की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं. और कमेंट्स कर कियारा पर प्यार बरसा रहे हैं.

एक फैन ने लिखा- मामा ग्लो. दूसरे ने कमेंट किया-कियारा, तुम पर माँ बनने का एहसास किसी कविता के जैसा लगता है.
तीसरे फैन ने लिखा – मम्मा, आप ग्लो कर रही हो.
