Close

राहा के लिए बेहतर पापा बनने और अच्छा इंसान बनने में मिली मदद- रणबीर कपूर ने मानी ये बात, दिया फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार को क्रेडिट (Ranbir Kapoor Credits Playing Lord Rama In Ramayan For Helping Him Become A Better Person And Father To Raha)

केबीसी में अपनी फिल्म  प्रमोट करने आए एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इस बात को स्वीकार किया कि नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण (Film Ramayan) में भगवान राम का किरदार, सिर्फ एक किरदार नहीं है, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी.

शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में फिल्म रामायण की कास्ट- रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने के लिए आए थे. शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक्टर्स से पूछा कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने का ऑफर मिला तो उनका फर्स्ट रिएक्शन कैसा था. रणबीर कपूर ने बताया कि उनके मन में पहला ख्याल डर का आया था, लेकिन जल्द ही ये डर ग्रेटीट्यूड में बदल गया.

रणबीर कपूर बोले – सर, जब मुझे ये रोल ऑफर हुआ, मैं जानता था कि ये सिर्फ एक रोल नहीं है. ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मेरे मन में सबसे पहले डर का ख्याल आया कि क्या में इस किरदार के काबिल हूं. क्या में ये किरदार निभा पाऊंगा. प्रभु श्री राम से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है. पर बहुत जल्दी ये डर आभार में बदल गया कि मुझे अपनी लाइफ की इस एज में ये ऑपर्च्युनिटी मिल रही है.

एक अच्छा एक्टर बनने का मौका मिल रहा है. एक्टर नहीं सर, एक अच्छा इंसान बनने का चांस.उसी दौरान सर, मैं पहली बार पिता बना, मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ, तो मैं यही मानता हूँ कि ये भगवान का दिया हुआ गिफ्ट है सर, कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला. गहराई से रामायण को समझने का मौका मिला. इस अब लोगों के साथ. अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला.

रणबीर ने ये भी कहा – सर, मेरे लिए प्रभु श्री राम के जैसा बनना तो संभव नहीं है, लेकिन उनके आदर्शों से कुछ सीखा है, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.

Share this article