बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इस बार दिवाली का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया. एक तरफ रणबीर की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं उनके नए घर में ये पहली दिवाली थी, जाहिर है ये दिवाली कपूर फैमिली (Alia-Ranbir’s Diwali celebration) के लिए बेहद स्पेशल है. इस स्पेशल दिन को आलिया-रणबीर ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया और अब इस दिवाली सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर (Alia Share glimpses of Diwali celebration) की हैं.

आलिया ने रणबीर और राहा (Raha Kapoor) संग दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कभी वो और रणबीर राहा पर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं, तो कभी वो अपना दिवाली लुक फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं.

दिवाली के दिन आलिया ने नए घर में विधि विधान से लक्ष्मी पूजा भी की, जिसकी झलक भी एक्ट्रेस ने दिखाई है. तस्वीरों में वो आरती की थाली थामे दिखाई दे रही हैं. पूजा में रणबीर-आलिया के साथ नन्हीं राहा की भी प्यारी झलक नज़र आई.

इस मौके पर आलिया-रणबीर ने ऋषि कपूर को भी याद किया और उनका आशीर्वाद लिया. एक तस्वीर में आलिया और रणबीर मां नीतू कपूर के साथ ऋषि कपूर की तस्वीर के सामने पोज़ करते दिखाई दिए.

लुक की बात करें तो आलिया, रणबीर और राहा ने आइवरी कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में ट्विनिंग किया था, वहीं नीतू कपूर (Neetu Kapoor)ने ग्रीन रंग का सलवार सूट पहना था और सभी के चेहरे पर त्योहारों वाली रौनक और खुशी दिखाई दे रही थी.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि हर किसी के जीवन में प्यार और खुशियां बनी रहें.

दिवाली पर कपल ने अपने नए घर को दुल्हन की तरह सजाया था. दिवाली के दिन जब फैंस अपने फेवरेट कपल की एक झलक पाने के लिए घर के बाहर पहुंचे, तो रणबीर कपूर, आलिया और नीतू कपूर बालकनी में आ गए और हाथ दिखाकर फैंस को ग्रीट किया और उन्हें अपनी झलक दिखाई.

उनकी दिवाली सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. दिवाली पर अपने फेवरेट कपल की झलक मिलना फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है. लोग अब उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में कपूर फैमिली को दिवाली विश कर रहे हैं.
