टीवी एक्ट्रेस मनीषा रानी (मनीषा Rani) हर साल छठ (Chhath) के मौके पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. इस बार भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर छठ से पहले एक वीडियो शेयर इंटरनेट पर शेयर किया है. जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे.

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ की कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मनीषा पानी में सूप लेकर खड़ी हैं और सूर्य भगवान को अर्ध्य देती हुई दिख रही हैं. इस दौरान वे काफी इमोशनल नजर आ रही हैं.

वीडियो के बैकराउंड में पवन सिंह का गाया छठी मैया वाला गीत ‘जोड़े जोड़े सुपवा’ चल रहा है. मनीषा भी इस गीत को लिप्सिंग करती हुई दिख रही है.

वीडियो में मनीषा ने नाक से लेकर माथे तक सिंदूर भी लगा रखा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोगों ने सवाल पूछा है कि ये कब का वीडियो है. क्योंकि छठ अभी आने वाला है. 
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – हे भगवान, व्यू के लिए हर साल एक्टिंग करना जरूरी है क्या? दूसरे ने लिखा – अभी तो छठ आने वाला है. वहीं कुछ लोगों को ये वीडियो पसंद आया है.

अधिकतर लोगों ने लिखा कि छठी मैया हमेशा आपको खुश रखे, ‘प्यारी लग रही हो आप, बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह.
