टेलीविजन के पॉपुलर कपल देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Chaudhary) की छोटी बेटी दिविषा चौधरी (Divisha Chaudhary) चार साल (Divisha Chaudhary turns four) की हो गई हैं. हर साल की तरह इस साल भी कपल ने अपनी लाडली का बर्थडे अलग अंदाज़ में सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक देबिना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.


देबिना और गुरमीत फिलहाल अपनी दोनों बेटियों के साथ दुबई में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं, जहां से वो लगातार तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं. अब दुबई में ही उन्होंने अपनी छोटी बेटी दिविषा का चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया और बताया कि उनकी बेटियों की ही इच्छा थी कि ग्रैंड बर्थडे पार्टी की बजाय ट्रैवेल प्लान किया जाए और इंडिया से बाहर बर्थडे मनाया जाए.

कल यानी 11 नवंबर को दिविषा चार साल की हो गईं. ऐसे में देबिना-गुरमीत ने दुबई में ही दिविषा का बर्थडे सेलिब्रेट किया. दिविषा के बर्थडे पोस्ट में आप देख सकते हैं कि देबिना और गुरमीत दोनों बेटियों लियाना (Liana Chaudhary) और दिविषा के साथ डांस और मस्ती करते नज़र आ रहे हैं. दिविषा ने बर्थडे केक भी कट किया. वहीं एक तस्वीर में दिविषा मरमेड बनी नज़र आ रही हैं.

इसके अलावा लियाना और दिविषा मस्ती करती, डांस करती और बर्थडे एन्जॉय करती हैप्पी मूड में नज़र आ रही हैं. देबिना की दोनों लिटिल प्रिंसेस की क्यूटनेस अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है. लोग दोनों पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं और दिविषा को बर्थडे विश कर रहे हैं.

इस सेलिब्रेशन के कुछ प्रेशियस मोमेंट्स देबिना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी नन्हीं दिविषा. तुमको बढ़ता हुआ देखकर मैं हैरान रह जाती हूं. इस साल बर्थडे पार्टी की बजाय तुम दोनों बहनों ने ट्रैवेल करना चूज किया. ट्रैवेल करना हमारे लिए हमेशा ऑक्सिजन जैसा है और अब हमारी बेटियां भी ऐसा ही फील करती हैं. तुम दोनों को एक दूसरे की नन्हीं ट्रैवेल बडी बनते देखना, एक साथ मेमोरीज क्रिएट करना… ये सब देखकर दिल भर आता है.”

