Close

भाई दूज मनाने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंची कार्तिक आर्यन की बहन, एक्टर ने शेयर किया फनी किस्सा, बोले- वो यहां सिर्फ गिफ्ट लेने आई थी (Kartik Aaryan Sister Arrived On Film Set To Celebrate Bhai Dooj Actor Shared Fun Post Says She Come Here Just Gift He Come Here Just To Get Gift)

बॉलीवुड कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ सेलिब्रेट किए भाई दूज (Bhai Dooj) के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही एक्टर ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है. लेकिन तस्वीरों से ज्यादा कैप्शन यूजर्स का ध्यान खींच रहा है.

अपने बिजी शेड्यूल के चलते कार्तिक आर्यन ने फिल्म के सेट पर अपनी बहन डॉ. कृतिका तिवारी के साथ भाई दूज का त्योहार सेलिब्रेट किया. एक्टर की बहन उनसे मिलने के लिए उनकी अपकमिंग फिल्म के सेट पर पहुंचीं, जहां पर दोनों भाई बहन ने मिलकर त्योहार मनाया.

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई दूज के सेलिब्रेशन की 3 तस्वीरें शेयर की है. पहली दो तस्वीरों में कार्तिक और कृतिका सेल्फी लेते हुए पोज दे रहे हैं. तीसरी तस्वीर में कृतिका अपने भाई कार्तिक को आशीर्वाद देती हुई दिख रही है. सोशल मीडिया पर भाई बहन की क्यूट बॉन्डिंग वाली इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

इस तस्वीर के साथ कार्तिक ने बड़ा फनी कैप्शन लिखा – शूट पे भी गिफ्ट लेने आ गई. हैप्पी भाई दूज. एक्टर की इस पोस्ट पर उनकी बहन ने भी रिएकार्तिक आर्यन अपनी बहन के काफी करीब हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे से अपना प्यार इंटरनेट पर जाहिर करते रहते हैं.क्ट किया है. कृतिका ने लिखा- मैं बहुत खुश हूं कि तुम वापस घर आ गए. तो इस पर कार्तिक ने जवाब दिया – हां भाई, आ गया वापस. भाई-बहन के बीच की ये क्यूट बातें फैंस को पसंद आ रही है.

Share this article