सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि (Matrubhumi) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन एक रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा सुनने में आ रहा है कि सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ टीम इम्प्रेस होकर उनके लिए अपने पनवेल फार्महाउस पर पार्टी होस्ट की और टीम के 20-25 लोगों को 2-6 लाख की कीमत वाली लग्जरी स्विस घड़ियां (Swiss Watches) गिफ्ट की.

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए पूरी इंडस्ट्री में पॉपुलर है. इस बार भी सलमान भाई ने ऐसा ही कुछ सरप्राइज दिया है. जिसे जानने के बाद उनके फैंस हैरान हो रहे गए.

रिपोर्ट्स के अनुसार – सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि की टीम के लिए अपने पनवेल फार्महाउस पर एक सरप्राइज़ पार्टी रखी थी. पार्टी में सलमान ने टीम के 20-25 लोगों को लक्जरी स्विस घड़ियां पूरी टीम को भी चौंका दिया.

रिपोर्ट्स में येभी बताया है कि इन स्विस घड़ियां की कीमत 2- 6 लाख रुपये तक है. मेल और फीमेल एंप्लॉयी के लिए सलमान ने अलग अलग ब्रांड की घड़ियाँ सिलेक्ट की हैं. और उन्हें खुद अपने हाथों से ये गिफ्ट दिए.

सलमान खान ने ये सरप्राइज पार्टी फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के ठीक दो दिन रखी. टीम को सिर्फ ये कहा था कि फार्महाउस पर फिल्म के प्रमोशन को लेकर मीटिंग होगी। लेकिन सलमान ने ये बेशकीमती लग्जरी गिफ्ट देकर टीम के साथसाथ फैंस को भी सरप्राइज दे दिया. सलमान खान की दरियादिली का कारण ये बताया जा रहा है कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि के ट्रेलर से बहुत खुश है.
