Close

आराध्या बच्चन हुई 15 की, अमिताभ बच्चन ने लुटाया पोती पर ढेर सारा प्यार, बर्थडे पर शेयर की स्पेशल विश, लिखा- घर की पोती का जन्म दिवस सुनहरा और भाग्यशाली रहे (Amitabh Bachchan Shares Special Birthday Wish For Aaradhya As She Turns 15 Ghar Ki Poti Ka Janm Divas Sunahara Aur Bhagyashali Rahe)

बच्चन परिवार की बेटी और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) 16 नवंबर को 15 साल की हो गई हैं. इस मौके पर बिग बी ने अपनी पोती पर ढेर सारा प्यार लुटाया है. आराध्या के लिए बिग बी ने दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है. सुपर स्टार ने अपने उन फैंस का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने आराध्या को बर्थडे विश किया है.

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती आराध्या बच्चन के 15वें बर्थडे पर स्पेशल मैसेज लिखकर उन्हें बर्थडे विश किया है. बता दें कि आराध्या बच्चन का 16 नवंबर को बर्थडे था. सुपरस्टार ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर आराध्य को बर्थडे विश किया था. साथ बिग ने अपने उन फैंस और चाहने वालों को धन्यवाद कहा है जिन्होंने उनकी फैमिली को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया.

बिग बी ने ब्लॉग में अपने विचार शेयर करते हुए लिखा – घर की पोती का जन्मदिवस सुनहरा और भाग्यशाली रहे…ईश्वर से यही प्रार्थना है .. और जो स्नेह रविवार से मिला वो अति स्मरणीय रहा…. आप सबकी प्रार्थनाओं का अभिनंदन…

आराध्या के बर्थडे खत्म हुए 1 दिन बीत गया है लेकिन अभी तक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं.

हाल ही में दिवाली के मौके पर नव्या नवेली नंदा ने फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन के साथ-साथ अगस्त्य नंदा अपनी छोटी बहन आराध्या को हग करते हुए दिखाई दिए थे.

Share this article