Close

धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा दूसरी बार बनने वाले हैं पैरेंट्स, शादी की 10वीं सालगिरह पर कपल ने दिया हिंट (Dheeraj Dhoopar and Vinny Arora hints second pregnancy in anniversary post, Write-up We are adding a little more to our family)

‘कुंडली भाग्य’ एक्टर (Kundali Bhagya) फेम एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) टेलीविजन के पावर कपल्स में से एक हैं. दोनों एक प्यारे से बेटे के पैरेंट्स हैं, जिसका नाम उन्होंने ज़ेन (Zayn) रखा है. और अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की है.

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की शादी को कल दस साल पूरे हो गए. इस मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ अपनी शादी के दस साल पूरे होने की खुशी साझा की. इसके साथ ही उन्होंने फैंस को एक बहुत बड़ा हिंट (Dheeraj Dhoopar-Vinny Arora hints second pregnancy) दिया है, जिससे फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि कपल के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है. कपल की पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.

कपल ने 10वीं सालगिरह के मौके पर रोमांटिक फोटोज शेयर कीं, जिसमें धीरज और विनी एक दूसरे में खोए नज़र आ रहे हैं, साथ में उनका बेटा ज़ेन भी है. तीनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए. कपल एक दूसरे पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने बताया कि उन्हें एक साथ अभी एक दशक हुआ है. पूरी लाइफटाइम उन्हें साथ रहना है. 10 साल बाद भी वो एक दूसरे के फेवरेट हैं.

लेकिन पोस्ट की आखिरी स्लाइड ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं.इस तस्वीर पर कपल ने लिखा कि हम अपने परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ने जा रहे हैं. उनका ये पोस्ट सबका ध्यान खींच रहा है. यूजर्स का मानना है कपल ने सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. हालांकि उन्होंने कैप्शन में प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ भी नहीं लिखा है. लेकिन पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस और कई सेलेब्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं और दूसरे बच्चे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बता दें धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा एक टीवी शो के सेट पर मिले थे. सालों तक डेट करने के बाद उन्होंने नवंबर 2016 में शादी की. शादी के 6 साल बाद 2022 में उन्होंने एक बेटे को वेलकम किया था और अब 4 साल बाद वो दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं.

Share this article