टीवी के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने लाफ्टर शो के ज़रिए लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. कपिल शर्मा प्रॉफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी बेहद खुश हैं. वो अपनी वाइफ गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) से बेहद प्यार करते हैं और शो में अक्सर अपनी पत्नी के बारे में बातें करते हैं, कपिल के दो प्यारे बच्चे भी हैं, जिन्हें वो प्यार करते हैं. हालांकि वो अपनी फैमिली लाइफ को सोशल मीडिया से दूर ही रखते हैं, लेकिन स्पेशल ओकेज़न्स पर वो फैमिली के लिए खास पोस्ट शेयर करते हैं.

कल यानी 18 नवंबर को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ का बर्थडे (Happy Birthday Ginni) था. इस खास मौके पर कपिल शर्मा ने पत्नी संग एक्सक्लूसिव तस्वीरें शेयर किया है और उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश (Kapil Sharma wishes wife Ginni Birthday) किया है.

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर गिन्नी के साथ कई तस्वीरें शेयर किया है, जिनमें से ज़्यादातर वेकेशन की तस्वीरें हैं. इन तस्वीरों में कपिल अपनी वाइफ पर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं. इस बर्थडे पोस्ट के कैप्शन में कपिल ने गिन्नी को बर्थडे विश किया है.

कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “साथ अच्छा हो तो सफर और भी खूबसूरत हो जाता है. मेरी जिंदगी के सफर को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया, माय लव.”

लेकिन इस पोस्ट में कपिल के फैंस को सबसे ज़्यादा क्यूट तस्वीर जो लगी, वो है कपिल के दोनों बच्चे अनायरा और तृशान की झलक, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही गिन्नी को बर्थडे विश कर रहे हैं.

