Close

कपिल शर्मा ने वाइफ गिन्नी चतरथ को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा- ‘ज़िंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया’ (Kapil Sharma wishes wife Ginni Chatrath on her birthday, shares adorable pics, Writes- Thank you for making my life beautiful)

टीवी के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने लाफ्टर शो के ज़रिए लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. कपिल शर्मा प्रॉफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी बेहद खुश हैं. वो अपनी वाइफ गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) से बेहद प्यार करते हैं और शो में अक्सर अपनी पत्नी के बारे में बातें करते हैं, कपिल के दो प्यारे बच्चे भी हैं, जिन्हें वो प्यार करते हैं. हालांकि वो अपनी फैमिली लाइफ को सोशल मीडिया से दूर ही रखते हैं, लेकिन स्पेशल ओकेज़न्स पर वो फैमिली के लिए खास पोस्ट शेयर करते हैं.

Kapil Sharma with wife Ginni Chatrath

कल यानी 18 नवंबर को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ का बर्थडे (Happy Birthday Ginni) था. इस खास मौके पर कपिल शर्मा ने पत्नी संग एक्सक्लूसिव तस्वीरें शेयर किया है और उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश (Kapil Sharma wishes wife Ginni Birthday) किया है.

Kapil Sharma with wife Ginni Chatrath

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर गिन्नी के साथ कई तस्वीरें शेयर किया है, जिनमें से ज़्यादातर वेकेशन की तस्वीरें हैं. इन तस्वीरों में कपिल अपनी वाइफ पर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं. इस बर्थडे पोस्ट के कैप्शन में कपिल ने गिन्नी को बर्थडे विश किया है.

Kapil Sharma with wife Ginni Chatrath

कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “साथ अच्छा हो तो सफर और भी खूबसूरत हो जाता है. मेरी जिंदगी के सफर को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया, माय लव.”

Kapil Sharma with wife Ginni Chatrath

लेकिन इस पोस्ट में कपिल के फैंस को सबसे ज़्यादा क्यूट तस्वीर जो लगी, वो है कपिल के दोनों बच्चे अनायरा और तृशान की झलक, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही गिन्नी को बर्थडे विश कर रहे हैं.

Ginni Chatrath

Share this article