रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड और टीवी एक्टर नंदिश संधू (Rashmi Desai Exe Husband Nandiah sandhu) 14 नवंबर को अपनी मंगेतर के साथ शादी के बंधन में बंध गए.अपनी शादी के 4 दिन बाद न्यूली वेड्स कपल ने अपनी हल्दी सेरेमनी (Haldi ceremony) की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

न्यूली वेड्स कपल नंदीश संधू और कविता बनर्जी ने 14 नवंबर को ट्रेडिशनल बंगाली रीति रिवाज से राशि रचाई। शादी के बाद अब कपल अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है. हाल ही में कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरों की झलकियां फैंस को दिखाई है.

हल्दी सेरेमनी के इस खास पलों में नंदिश येलो ऑरेंज कलर वाले लॉन्ग कुर्ते और व्हाइट धोती पैंट के साथ लाइट कलर की जैकेट पहनी हुई है. इस आउटफिट में नंदीश में बहुत हैंडसम लग रहे हैं.

उनकी दुल्हन कविता येलो कलर के लहंगे और फ्लावरी ज्वेलरी में सिंपल और बहुत खूबसूरत लग रही हैं.
कपल अपनी फैमिली, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ हल्दी सेरेमनी का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहा है. वायरल हुई फोटो सीरीज में से एक फोटो में उनके करीबी कपल पर पानी डालते हुए दिख रहे हैं.

और दूसरी तस्वीरों में क्लोज फ्रेंड्स होने वाले दूल्हा-दुल्हन पर हल्दी लगाते हुए और मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं.

बाकी की तस्वीरों में कपल अपना प्री वेडिंग शूट करता हुआ दिखाई दे रहा है. फैंस न्यूली वेड्स की हल्दी सेरेमनी की इन तस्वीरें पर अपना प्यार लुटा रहे है. और कमेंट कर शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
