ईशा देओल (Esha Deol) अपनी फिल्म ‘प्रताप’ (Pratap) को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म आज यानी 20 नवंबर को थिएटर में रिलीज़ हो रही है. ये रिलीज़ डेट उनके लिए खास इसलिए है कि पापा धर्मेंद्र की डेथ एनिवर्सरी से ठीक 4 दिन पहले वो फिल्म ‘प्रताप’ के साथ स्क्रीन पर आ रही हैं. इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपने पाप को श्रद्धांजलि भी दी है. सोशल मीडिया पर इस बारे में बताते हुए वो इमोशनल (Esha Deol gets emotional for father Dharmendra) हो गईं.
ईशा देओल के लिए उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रताप’ बेहद खास है. इस फ़िल्म के क्रेडिट लाइन्स में उनके नाम के साथ उनके दिवंगत पिता धर्मेंद्र का नाम भी जुड़ा है. 24 साल के फिल्मी करियर में पहली बार किसी फिल्म के पोस्टर पर उनका नाम ‘ ईशा धर्मेंद्र देओल’ (Esha Dharmendra Deol) लिखा गया है. अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर ईशा इमोशनल (Esha Deol remembers papa Dharmendra) हो गईं और सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी.

ईशा ने इंस्टाग्राम पर शहर भर के बिलबोर्ड्स पर लगे अपनी फिल्म के पोस्टर्स की तस्वीरें शेयर कीं और इमोशनल होकर दिल छू लेने वाली बात लिखी, “ईशा धर्मेंद्र देओल के रूप में मेरी पहली फिल्म. पहली बार किसी फिल्म पोस्टर पर अपने नाम के साथ पापा का नाम देखना बहुत ही इमोशनल, पर्सनल और दिल को छू लेने वाला एक्सपीरियंस है. पापा के आशीर्वाद से, मैं यहां हूं. फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल और यह सफर अभी भी जारी है.”

ईशा ने अपने 24 साल के सफर में मिले प्यार के लिए फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने आगे लिखा, “इतने सालों के बाद भी सिनेमा हॉल के बाहर लगे बिलबोर्ड्स पर खुद को देखकर मुझे आज भी उतनी ही खुशी होती है, जितनी शुरुआत में होती थी. मैं बस इतना कह सकती हूं कि अपने सभी फैंस और वेल विशर्स का बहुत-बहुत आभार. मेरा साथ देने के लिए, इतने सालों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए और मुझे व मेरे परिवार को लगातार प्यार देते रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद.”

कल ईशा की फ़िल्म ‘प्रताप’ की स्क्रीनिंग भी रखी गई थी, जिसमें उनके एक्स हस्बैंड भरत तख्तानी समेत पूरी फैमिली शामिल हुई. इस मौके पर भी ईशा ने पापा को याद किया और उनका आशीर्वाद लिया. पापा के प्रति ईशा का यह खास सम्मान और प्यार देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं.

