बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Desi girl Priyanka Chopra) भले ही निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी करके विदेश में शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन वो अपनी संस्कृति और ट्रेडिशन्स नहीं भूली हैं. प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं. विदेशी पति निक जोनस को भी उन्होंने भारतीय रंग में रंग दिया है. मालती मैरी (Malti Marie) को भी वो भारतीय संस्कार दे रही हैं. प्रियंका अपनी बेटी अक्सर मंदिर लेकर जाती हैं और उन्हें बचपन से ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं से रूबरू करा रही हैं. अब उनका एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें उनकी लाडली गायत्री मंत्र (Malti Marie chants Gayatri Mantra) गाती नज़र आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फ़ोटो डंप शेयर किया है, जिसमें उन्होंने क्यूटेस्ट वेकेशन डायरी शेयर की है. इन तस्वीरों में प्रियंका फैमिली संग क्यूटेस्ट टाइम बिताती नज़र आ रही हैं. हालांकि उनकी हर तस्वीर अडोरेबल है, लेकिन एक वीडियो में उनकी लाडली सारा लाइमलाइट चुरा ले गई.

इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने फॉलोअर्स से साउंड ऑन रखने के लिए कहा, और इसके पीछे की वजह लोगों का दिल जीत रही है. दरअसल वीडियो में नन्ही मालती अपनी मां की गोद में घर के मंदिर के सामने बैठी है और बहुत ही प्यारे ढंग से ‘ॐ भूर्भुवः स्वः’ से शुरू करते हुए गायत्री मंत्र का पाठ कर रही है. क्लिप के आखिर में प्रियंका कहती हैं कि यह बहुत सुंदर है. प्रियंका ने इस प्यारे पल को कैमरे में कैद किया और अपने फैंस को अपने परिवार के एक खास पल की झलक दिखाई.

4 साल की मालती मैरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. यूजर्स उनकी आवाज की तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि मालती की आवाज किसी पॉपस्टार जैसी है. फैंस को उनका गाने का अंदाज काफी पसंद आ रहा है. फैंस प्रियंका चोपड़ा के संस्कारों की भी जीभर कर तारीफ कर रहे हैं और मां-बेटी पर जीभकर प्यार लुटा रहे हैं.

इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “हाल ही में… काफी व्यस्त रही… लेकिन एक बेहद खूबसूरत जगह पर #Bluefly साउंड ऑन.”

ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका बेटी मालती को मंत्र और पाठ सिखा रही हैं, इसके पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो मालती को श्री दुर्गा सप्तशती का मंत्र ‘सर्व मंगल मांगल्ये’ मंत्र सिखाती नज़र आई थीं. तब भी फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया था.

