Close

आलिया भट्ट ने किया दीपिका पादुकोण की 8 घंटे काम करने की शिफ्ट का सपोर्ट, बोलीं – लोगों को नौकरी जाने से डरना नहीं चाहिए (Alia Bhatt Backs Deepika Padukone’s 8-Hour Shift Demand: ‘People Shouldn’t Be Afraid Of Losing Employment’)

बॉलीवुड की गंगुबाई यानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अब दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने की शिफ्ट वाली बहस में कूद पड़ी हैं. आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण को खुलकर अपना सपोर्ट देते हुए फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों में बड़े बदलाव की बात कही है.

हाल ही में ‘द टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में आलिया ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे काम करने की मांग का खुलकर सपोर्ट किया है. बता दें कि दीपिका पादुकोण को 8 घंटे काम करने की शिफ्ट की मांग करने की वजह से कई बड़े प्रोजेक्ट छोड़ने पड़े. लेकिन आलिया इस मामले में खुद को लकी मानती हैं.

शूटिंग की वजह से इंडस्ट्री में 15-18 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती है. इस ट्रेंड को बदलने की बात पर आलिया कहती हैं- मैं बहुत खुशकिस्मत रही हूं कि मेरे सभी प्रोड्यूसर्स ने मेरा पूरा साथ दिया है, मुझे पूरा सपोर्ट किया. लेकिन इस मुद्दे पर सभी को दोबारा सोचने की जरूरत है.

एक्ट्रेस ने ये भी कहा- बड़ी एक्ट्रेस होने की वजह से मेरे लिए कम घंटे काम की मांग करना आसान है. लेकिन अब मैं निर्माता बनकर इस ट्रेंड में बदलाव की कोशिश करूंगी. काम का समय तय होना चाहिए और अपनी बात रखने पर किसी को नौकरी जाने का डर नहीं होना चाहिए.

आलिया के इस बयान से दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट वाला मुद्दा एक बार से लाइम लाइट में आ गया है. दीपिका की इस मांग को पहले भी कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने सपोर्ट किया था. लेकिन बहुत लोग को दीपिका की ये मांग जायज़ नहीं लगी.

Share this article