Close

पेरेंट्स बनने के बाद ट्विन्स संग दिव्यांका और विवेक की पहली आउटिंग, कपल अलीबाग में एन्जॉय कर रहा है वेकेशन, देखें अडोरेबल तस्वीरें (Divyanka Tripathi- Vivek Dahia’s first outing as parents, Couple is enjoying vacation in Alibaug with twin babies, Shares adorable Pics)

 

टीवी की दुनिया के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Divyanka Tripathi And Vivek Dahia)  इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं. कपल ने मई 2026 में जुड़वा बच्चों का वेलकम किया था. उनके घर दो बेटों को जन्म हुआ. बच्चों के जन्म के करीब पांच महीने बाद कपल ने दिवाली के मौके पर अपने जुड़वा बेटों के नाम बताए. उन्होंने अपने बेटों का नाम दैविक (Daivik) और वैदविक (Vadvik) रखा है. अब बेटों के जन्म के बाद वो पहली बार आउटिंग (Divyanka Tripathi- Vivek Dahia’s first outing as parents) पर निकले हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पैरेंट्स बनने के बाद पहली बार आउटिंग पर निकले हैं और बेबीज के साथ बाहर जाते हुए बेहद एक्साइटेड लग रहे हैं. उनके इस बेबीज़ डे आउट के कई फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

कपल अपने ट्विन बेबीज़ और पूरी फैमिली के साथ अलीबाग वेकेशन एन्जॉय (Divyanka enjoying vacation in Alibaug with twin babies) कर रहे हैं, जहां से विवेक दहिया ने कई सारी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए हैं. अलीबाग जाते हुए कार में भी बच्चों के साथ वो काफी खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं और जो वीडियोज़ उन्होंने शेयर किया है, उनमें बेबीज़ के बारे में ही बातें करते दिख रहे हैं.

अलीबाग में स्विमिंग पूल में भी बच्चों के साथ उन्होंने खूब मस्ती की. इस दौरान दिव्यांका और विवेक ने बच्चों के साथ फोटोज़ क्लिक करवाईं और खुद भी रोमांटिक पोज़ दिए.

विवेक दहिया ने वेकेशन के कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “फैमिली के तौर पर हमारी आउटिंग.” फैंस अब उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके इस फैमिली मोमेंट को अडोरेबल बता रहे हैं. दिव्यांका के फैन पेज पर भी इन तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है.

Share this article