इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Shilpa Shetty And Raj Kundra) आज रविवार को अपनी शादी की सालगिरह (Wedding Anniversary) सेलिब्रेट कर रहे हैं. खुशी के इस मौके पर एक्ट्रेस की बहन शमिता शेट्टी ने उन्हें सोशल मीडिया पर वेडिंग एनिवर्सरी की स्वीट विश शेयर की है.

मोहब्बतें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बहन शिल्पा शेट्टी और जीजा जी राज कुंद्रा की कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं. इन्हीं के साथ एक्ट्रेस ने स्वीट सा कैप्शन भी लिखा है –

हैप्पी एनिवर्सरी लव बर्ड्स (रेड हार्ट एंड हग इमोजी) आपका दोनों का साथ जीवनभर बना रहे.

शमिता की इस पोस्ट पर शिल्पा ने अपना रिएक्शन दिया है. शिल्पा ने कमेंट बॉक्स में लिखा- ❤️❤️❤️ लव यू यू यू….

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने हसबैंड राज कुंद्रा के साथ अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई है. धड़कन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की.

इस फोटो में शिल्पा और राज दोनों ही कैमरे की ओर पीठ करके हाथ डाले हुए चल रहे हैं. कपल ने अपने शू के तलवे दिखाए है, जो कि रेड कलर के हैं.

एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर आने सेलेब्स फ्रेंड्स और फैंस कमेंट कर शादी की साल गिरह विश कर रहे हैं.
