Close

कार्तिक आर्यन को बहन ने किया मज़ेदार बर्थडे विश, दिखाए एक्टर के फटे हुए मोजे, लिखा, ‘इन्हें बर्थडे पर कोई सॉक्स गिफ्ट कर दो’ (Kartik Aryan’s Sister Shows Off His Torn Socks On His Birthday, Asks Fans To Wish Him A Happy Birthday & Send Him A New Pair Too!)

कल यानी 22 नवंबर को कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने अपना 36वां बर्थडे (Kartik Aryan’s birthday) सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने बर्थडे विश किया. वहीं, देर रात उनकी बहन कृतिका तिवारी (Kartik Aryan’s sister Kritika Tiwari) ने भाई के लिए फनी बर्थडे पोस्ट शेयर किया, जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं.

कार्तिक अपनी बहन के साथ बहुत प्यारी बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को रोस्ट करते रहते हैं. भाई-बहन का फनी बैंटर सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आता है. अब कार्तिक के बर्थडे पर उनकी बहन का फनी पोस्ट (Kartik Aryan’s sister Kritika Tiwari’s birthday post) चर्चा में बना हुआ है.

कृतिका तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके कार्तिक के फटे मोजे दिखाए हैं. उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कार्तिक बेड पर लेटे हुए हैं. उन्होंने सॉक्स पहना हुआ है, जो दो जगह से फटा हुआ है और कृतिका उनके फटे हुए मोजे का वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं.

अब बर्थडे पर ये वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने भाई को रोस्ट किया है और मज़ेदार कैप्शन लिखते हुए कार्तिक को बर्थडे विश किया है. उन्होंने लिखा, “जो लोग उन्हें फूल और केक भेज रहे हैं… वो उन्हें एक जोड़ी सॉक्स भेज दो. हम सबको हैप्पी कोकी डे.” इसके साथ ही कृतिका ने हंसनेवाली इमोजी भी लगाई है.

फैंस को अब कार्तिक और उनकी बहन का ये फनी अंदाज़ बेहद पसंद आ रहा है. वो अब कमेंट सेक्शन में उनकी इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं और कार्तिक को बर्थडे विश कर रहे हैं. खुद कार्तिक ने भी बहन की इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ प्यार लुटा रहे हैं.

इससे पहले हाल ही में कार्तिक आर्यन का भाई दूज पोस्ट भी उनके फैंस को बेहद पसंद आया था. कार्तिक आर्यन ने इस बार शूटिंग के सेट पर बहन डॉ. कृतिका तिवारी के साथ भाई दूज मनाया. बहन उनसे मिलने सेट पर पहुंचीं, जहां दोनों ने साथ में सेल्फी ली. कार्तिक ने मजेदार कैप्शन के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने लिखा था, “शूट पे भी गिफ्ट लेने आ गई. हैप्पी भाई दूज.” कार्तिक का ये फनी पोस्ट भी काफी वायरल हुआ था.

Share this article