Close

फैमिली के साथ ताजमहल देखने पहुंची कंगना रनौत, स्टाइलिश क्रीम कलर की साड़ी में दिखा एक्ट्रेस का अलग अंदाज, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें (Kangana Ranaut Visits Taj Mahal Wear Stylish Cream Colored Saree Regal Aura Share Photos)

बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते कल अपनी फैमिली के साथ प्यार की निशानी ताज महल देखने के लिए आगरा पहुंची. एक्ट्रेस ने पूरे महल का विजिट किया और ढेर सारी तस्वीरें भी क्लिक कराई.

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर ताज महल विजिट की झलकियां दिखाई हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने भाई भाभी और भतीजों के साथ साथ ताज महल विजिट का लुत्फ लेते हुए नज़र आ रही हैं.

ताज महल विजिट की फोटो डायरी की सीरीज में कंगना क्रीम रंग की स्टाइलिश साड़ी के साथ कंधे पर प्रिंटेड शॉल डाले और आंखों पर ब्लैक सन ग्लास लगाए हुए रॉयल लुक में नजर आ रही हैं.

बता दें कि इस ट्रिप पर वे अकेली नहीं गईं थीं, उनके साथ उनके भाई भाभी और दोनों उनके दोनों बच्चे भी थे. ये सब लोग कंगना के साथ तस्वीरों में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

 

ताज विजिट की इन तस्वीरों में कंगना बका ट्रेडीशनल और एलीगेंट लुक नजर आ रहा है. क्रीम कलर की एंब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज में एक्ट्रेस का शाही अंदाज झलक रहा है. प्लेसेंट मौसम होने के वजह से शोल्डर पर कलरफुल शॉल कैरी किया है.

सोलो फोटोज में से एक फोटो में एक्ट्रेस ताज महल को देखते हुए, बीच पर बैठे हुए, ताज के अंदर घूमते हुए नज़र आ रही हैं.कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ताजमहल विजिट की इन यादगार तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की.

कंगना ने लिखा – ताजमहल एक अद्भुत दुनिया में घूमते हुए. टाइट सिक्योरिटी के बीच ताज महल विजिट करते हुए कंगना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Share this article