Close

दिव्यांका त्रिपाठी ने विधि विधान से किया ट्विन बेटों का अन्नप्राशन संस्कार, बुआ ने चांदी के कटोरी-चम्मच से खिलाई खीर, व्लॉग शेयर कर दिखाई झलक (Divyanka Tripathi Performs Annaprashan Pooja For Twins, Showers Blessing, Shares Glimpse Of The Function In Her Vlog)

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Divyanka Tripathi And Vivek Dahia) पैरेंट्स बनने के बाद से ही लगातार अपने व्लॉग में अपने ट्विन बेटों की भी हर खिलखिलाहट और शरारतों को कैप्चर करते हैं और फैंस के साथ शेयर करते हैं और फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटाते हैं. कपल ने अपने बेटों के नाम दैविक (Daivik) और वैदविक (Vadvik) रखे हैं. हाल ही में उन्होंने उनका अन्नप्राशन संस्कार किया, जिसकी झलक उन्होंने अपने व्लॉग में दिखाई.

दिव्यांका के दोनों लाडले अब छः महीने के हो चुके हैं और दिव्यांका-विवेक ने पूरे विधि विधान से उनका अन्नप्राशन संस्कार (Divyanka Tripathi- Performs Annaprashan Pooja For Twins) किया. इस मौके पर उनकी पूरी फैमिली मौजूद थी. दिव्यांका के सास-ससुर के अलावा उनकी ननद यानी विवेक की बहन भी खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया से पहुंची थीं.

अन्नप्राशन संस्कार की शुरुआत गणेश और श्रीकृष्ण की पूजा से होती है. दिव्यांका पहले खीर का भोग भगवान को लगाती हैं, इसके बाद चांदी के कटोरी चम्मच में बच्चों की बुआ उनका अन्नप्राशन करवाती हैं. ये मोमेंट पूरी फैमिली के लिए बेहद खास था, इसलिए सभी बेहद खुश थे.

अन्नप्राशन के बाद एक रस्म और होती है, जिसमें कहा जाता है कि इसी दिन बच्चे अपना करियर चुनते हैं. तो दिव्यांका-विवेक ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट से लेकर फुटबॉल और कैमरा तक एक टेबल पर रखा था. इनमें से बच्चे जिस चीज़ को भी पहले हाथ लगाते हैं, ऐसा माना जाता है कि उसी में बच्चों का करियर बनेगा.

दैविक (Daivik) ने जहां कैमरा और फुटबॉल को छूकर ये जता दिया कि वो या तो फोटोग्राफी में करियर बनाएगा या स्पोर्ट्स में, वहीं वैदविक (Vadvik) ने 500 रुपए का नोट हाथ में उठाकर ये हिंट दिया कि वो फाइनेंस में करियर बनाएगा. इस दौरान पूरी फैमिली फनी मोमेंट्स एंजोय करती और खूब सारी मस्ती करती नज़र आई.

चूंकि लंबे अर्से बाद विवेक की बहन इंडिया में मौजूद थीं, इसलिए अन्नप्राशन के बाद विवेक ने अपनी बहन के साथ भाई दूज भी मनाया. उनकी बहन ने उन्हें तिलक करके आरती उतारी और उनसे गिफ्ट भी वसूला.

फैंस अब उनके इस व्लॉग पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके इन फैमिली मोमेंट्स को अडोरेबल बता रहे हैं. साथ ही बच्चों का फेस रिवील करने की भी रिक्वेस्ट कर रहे हैं.

Share this article