Close

श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने केबीसी-18 से शुरू किया अपनी फिल्म ‘ईथा’ का प्रमोशन, स्टार्स ने अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की अपनी तस्वीरें (Shraddha Kapoor, Randeep Hooda kick-start Eetha promotions on KBC 18, share pictures with Amitabh Bachchan)

श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा (Shraddha Kapoor and Randeep Hooda) की फिल्म ईथा (Eetha) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. स्टार्स की टीम ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है. हाल ही श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ईथा के प्रमोशन के लिए केबीसी -18 के सेट पर पहुंचे.।और अब स्टार्स ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Shraddha Kapoor

पॉपुलर क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति -18 के स्पेशल एपिसोड में सवालों का जवाब देने, मस्ती करने और अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के बाद एक्टर्स को शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मिलने का चांस मिला.

Shraddha Kapoor and Randeep Hooda

ईथा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. शेयर की तस्वीरों की सीरीज में एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की ऑर्गेंजा साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज और मैचिंग ज्वेलरी कैरी किए हुए नज़र आ रही हैं.

Randeep Hooda

इन्हीं से से एक फोटो में श्रद्धा कपूर अपने फेवरेट एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. बाकी की तस्वीरों में श्रद्धा की फोटोज हैं जिसमें वे रणदीप हुड्डा के साथ पैपराजी टीम के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा – कुछ कहा आपने?

Randeep Hooda

रणदीप ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपन लेटेस्ट पोस्ट के साथ गेम शो की झलकियां दिखाई है. एक्टर की सोलो फोटोज के साथ एक अन्य तस्वीर में वे और अमिताभ बच्चन के बीच का एक खास पल कैद है, जिसमें दोनों एक्टर KBC के सेट पर सेल्फी लेते हुए पोज़ दे रहे हैं. श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की अमिताभ बच्चन के साथ वाली फोटोज फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं.

Share this article