Close

अनुपम खेर ‘नटसम्राट बालगंधर्व’ अवॉर्ड से हुए सम्मानित,‌ कही दिल को छू लेने वाली बात… (Anupam Kher honored with the ‘Natsamrat Balgandharva’ award; shares a heart-touching sentiment…)

Anupam Kher

अनुपम खेर की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की तारीफ़ हर जगह हो रही है. आयुष्मान खुरान और शरवरी वाघ के साथ उनके काम की ख़ूब सराहना हो रही‌ है. फ़िलहाल हम उन्हें मिले ‘नटसम्राट बालगंधर्व’ अवॉर्ड की बात कर‌ रहे हैं, जो उन्हें रंगमंच पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला है.

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी पुरस्कार से जुड़ी कई ख़ूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और अपने मन की बात भी कही. वे कहते हैं-

Anupam Kher

नटसम्राट बालगंधर्व पुरस्कार! 🙏❤️🥹 कल रात मुझे ‘नटसम्राट बालगंधर्व पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. आप में से बहुत से लोग मुझे मेरी फिल्मों से जानते हैं. थिएटर मेरा पहला प्यार है और रंगमंच पर मेरे काम के लिए यह सम्मान मिलना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है.🎭

Anupam Kher

बालगंधर्व एक असाधारण अभिनेता और गायक थे. उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर लोकमान्य तिलक जी ने उन्हें ‘बालगंधर्व’ नाम दिया था. मराठी संगीत रंगभूमि में उनका योगदान अनूठा है. उनके नाम का पुरस्कार पाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.❤️🥹

कल मंच पर मैंने यह पुरस्कार थिएटर के उन सभी साथियों को समर्पित किया जिनके नाम और चेहरे अक्सर दर्शकों के सामने नहीं आते. टिकट खिड़की पर बैठे साथी, दर्शकों को उनकी सीट तक पहुंचाने वाले लोग, पर्दे के पीछे कपड़े प्रेस करने वाले, प्रॉप्स संभालने वाले, सेट बनाने वाले और लाइट व साउंड की ज़िम्मेदारी निभाने वाले साथी.

यह भी पढ़ें: शहीदों को नमन! 26/11 मुंबई हमले को याद करते हुए अनुपम खेर ने इमोशनल नोट के साथ ये कड़ी बात भी कही… (Salute to the martyrs! Remembering the 26/11 Mumbai attacks, Anupam Kher shared an emotional note—and also delivered a stern message…)

एक अभिनेता मंच पर अपना काम तभी कर पाता है, जब ये सब अपना काम कर चुके होते हैं या उसी वक़्त कर रहे होते हैं.😍

Anupam Kher

यह सम्मान मेरे लंबे समय के साथी और असिस्टेंट दत्ता सावंत को भी समर्पित है. मेरे हर शो के पीछे दत्ता कितनी ज़िम्मेदारियां संभालते हैं, यह मैं अच्छी तरह जानता हूं. दत्ता, दिल से शुक्रिया!🙏

Anupam Kher

इस सम्मान के लिए आयोजक संस्था और दत्तात्रेय माने जी का आभार. मेरा नाम पुकारने से पहले मेरी फिल्मों को याद करते हुए जिस आत्मीयता से मेरा परिचय दिया गया, उसके लिए मंच संचालक का भी ख़ास धन्यवाद. और कल सम्मानित हुए मेरे सभी साथियों को दिल से बधाई!🤓🥹

Anupam Kher

कल मंच पर तालियां बजीं तो मेरे मन में पर्दे के पीछे काम करने वाले अपने साथियों के चेहरे थे. उन तालियों में आप सबका हिस्सा है. जय हिन्द! जय महाराष्ट्र! जय बालगंधर्व जी! 😍🙏 #NatsamratBalGandharvAward #Gratitude

Anupam Kher

अनुपम खेर के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी जमकर कमेंट्स किए. उन्हें कॉन्ग्रेच्लुएट किया. ढेर सारी बधाइयां दीं. अनुपम जी मुबारक हो! यूं ही अभिनय करते रहें और उपलब्धियों से सम्मानित होते रहे!

Anupam Kher

यह भी पढ़ें: फिल्म समीक्षाः अनमोल है ‘ये प्रेम मोल लिया’ बढ़िया संदेश के साथ फैमिली एंटरटेनमेंट… (Movie Review: Yeh Prem Mol Liya)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article