
करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान मॉमी के साथ मुंबई आ गए हैं. करीना अपनी अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग पर काम शुरू कर चुकी हैं, जिसकी शूटिंग के लिए वो दिल्ली गई थीं. शूट ख़त्म होने के बाद करीना मुंबई पहुंचीं.

ब्लैक आउटफिट में करीना बेहद ही ग्लैमरस लग रही थीं और उनकी गोद में तैमूर लग रहे थे हमेशा की तरह क्यूट. तैमूर के हाथों में टीदर की तरह कुछ नज़र आ रहा था, शायद तैमूर के दांत आ रहे हैं, क्योंकि दांत आने के दौरान अक्सर बच्चों को टीदर दिया जाता है.

तैमूर जब से पैदा हुए हैं, तब से ही सोशल मीडिया के फेवरेट बने हुए हैं. हर दिन उनकी कोई न कोई पिक्चर वायरल होती रहती है.
यह भी पढ़ें: Funny Video! रणवीर सिंह बने करिश्मा कपूर के ‘राजा बाबू’, फिर सरकाई खटिया! देखें वीडियो

