Close

केदारनाथ धाम जाकर सारा अली खान फंसी मुश्किल में, इस्लामी मौलाना ने जारी किया एक्ट्रेस के नाम ‘फतवा’ बोले- शरीयत में ऐसा करना ‘हराम’ है नाजायज है (Sara Ali Khan in trouble for visiting Kedarnath temple, Islamic cleric issues ‘fatwa’, calls it ‘haram’ under Sharia)

पिछले दिनों सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर बाबा केदार के दर्शन करने के केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंची थीं. एक्ट्रेस की इस स्पिरिचुअल जर्नी पर इस्लामी मौलाना ने नाराजगी जाहिर की है.

Sara Ali Khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भगवान शिव की परमभक्त है. इसलिए सारा को जब भी मौका मिलता है, निकल पड़ती है अपनी स्पिरिचुअल जर्नी पर केदारनाथ धाम. हाल ही में सारा बाबा के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम गई थीं.

Sara Ali Khan

लेकिन एक्ट्रेस की इस स्पिरिचुअल जर्नी से सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है. भास्कर इंग्लिश की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने एएनआई से बात करते हुए सारा अली खान के लिए ये टिप्पणी की है.

Sara Ali Khan

असल में इस्लामी मौलाना को एक्ट्रेस सारा अली खान के केदारनाथ धाम जाने पर आपत्ति है. मौलाना ने एक्ट्रेस के खिलाफ फतवा जारी किया है. मौलाना की नाराजगी यहीं पर खत्म नहीं हुई, उन्होंने सारा अली से अल्लाह से तौबा करने की मांग भी की है.

Sara Ali Khan

रिपोर्ट के अनुसार मौलाना ने अपने बयान में कहा है- इस्लामिक शरीयत के मुताबिक अपने धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म की धार्मिक परंपराओं में शामिल होना या मंदिर में पूजा करना ठीक नहीं है. इस्लाम में शिर्क की इजाजत नहीं है. इस्लाम में किसी मुस्लिम महिला या पुरुष को दूसरे धर्म की पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई है.

Sara Ali Khan

मौलाना के अनुसार सारा अली का मंदिर में पूजा करना हराम और नाजायज है. एक्ट्रेस को इस गलती के लिए अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए. तौबा करना चाहिए. इस मामले में फिलहाल सारा अली खान की तरफ से कोई ऑफिशियल रिएक्शन या बयान नहीं आया है.

 

Share this article