Close

35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया करवा चौथ, हसबैंड राघव चड्ढा के साथ निभाए सारे रिचुअल्स, तोड़ा करवा चौथ का व्रत (Parineeti Chopra Celebrated Karwa Chauth At An Altitude Of 35000 Feet Performed Rituals With Husband Raghav Chadha Broke Fast)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopda) ने इस साल अपने हसबैंड राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के संग करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्यौहार कुछ अलग तरीके से सेलिब्रेट किया. घर से दूर 35000 फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट के अंदर कपल ने करवा चौथ सेलिब्रेट किया. परिणीति ने इस रोमांटिक सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है.

Parineeti Chopra

 

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस 35000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाइट के अंदर खिड़की से चांद को निहारती हुई और पूजा करती नजर आ रही हैं.

Parineeti Chopra

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में परी ने बताया कि फ्लाइट लेट होने के कारण उन्हे घर पर नहीं, बल्कि फ्लाइट के अंदर से चांद को देखने का मौका मिला. वीडियो में राघव चड्ढा परी को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में ‘सुरमेदानी’ सॉन्ग चल रहा है, जो इस पल को रोमांटिक बना रहा है.

Parineeti Chopra

इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा है- करवा चौथ वहां है, जहां हम हैं. भले ही वो 35000 फीट पर हो. राघव के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए परिणीति ने आगे लिखा है – आप मेरे सभी सपनों को सच करते हैं, रागाजी. बेस्ट मैन, बेस्ट ह्यूमन और बेस्ट बोई…

Parineeti Chopra

वीडियो में एक्ट्रेस हसबैंड राघव चड्ढा के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट करते हुए ट्रेडीशनल सूट पहने हुए और सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दी. एक्ट्रेस द्वारा शेयर करने के बाद ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

Parineeti Chopra

परिणीति के इस रोमांटिक सेलिब्रेशन को देखने के बाद फैंस को प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक करवा चौथ की स्टोरी याद आ गई. प्रियंका ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि एक बार मौसम खराब होने के कारण जब उन्हें चांद नहीं दिख रहा था, तो उनके पति निक उन्हें प्राइवेट प्लेन में बिठाकर बादलों के ऊपर ले गए थे ताकि वे चांद देख सकें.

 

Share this article