प्रिंस नरुला (Prince Narula) को अपनी लेडी लव को उनका प्रपोजल मानने के लिए राज़ी करने में दो साल लगे. रिएलिटी स्टार प्रिंस नरुला, जो इन दिनों बड़ो बहू नामक सीरियल में नज़र आ रहे हैं, ने अाख़िरकार 23 जनवरी को युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) से सगाई कर ली. यह डेट चुनने की ख़ास वजह है. इसी दिन दो साल पहले उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी मिली थी. ” यह डेट मेरे लिए बहुत ख़ास है. दो साल पहले बिग बॉस के घर से निकलने के बाद मैं इसी डेट को युविका से मिला था. मैं दो सालों से युविका को मना रहा हूं, लेकिन वो हम दोनों के बारे में श्योर होना चाहती थी. इसलिए मैंने उसे टाइम दिया और अपना पूरा ध्यान व लव उस पर लुटा दिया.”

लेकिन सगाई के एक हफ़्ते पहले प्रिंस के ख़ूब ड्रामा किया. वे कहते हैं, ” मैंने सगाई के एक हफ़्ते पहले उससे झगड़ा कर लिया. मैंने इस प्लान में उसकी मां को भी शामिल कर लिया. मैंने युविका ने कहा कि मैं रिलेशनशिप ख़त्म करना चाहता हूं और वो बहुत रोई. लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा, क्योंकि मैं उस दिन को उसके लिए ख़ास बनाना चाहता था, फिर मैंने 23 जनवरी को दोनों के परिवारवालों को इकट्टा करके उनके सामने सगाई का प्रपोजल रखकर उसे सरप्राइज़ कर दिया. जब मैंने सगाई की बात कि तो युविका की आंखों में आंसू थे. उसने मेरा प्रपोजल मानने में बहुत वक़्त लगाया. ”

प्रिंस और युविका इस साल ठंड के मौसम में शादी कर लेगें और प्रिंस के परिवार वाले नई बहू के स्वागत को लेकर बहुत उत्साहित हैं. वे कहते हैं, ”उन्होंने युविका की पसंद को ध्यान में रखकर हमारे पंजाब वाले घर का रिनोवेशन भी शुरू कर दिया है. उन्हें युविका बहुत पसंद है. ”

हालांकि रिएलिटी शोज़ के बहुत से कपल शो खत्म होने के बाद अलग हो जाते हैं, लेकिन प्रिंस व युविका इस मामले में अलग निकले. ”रिएलिटी शो खत्म होने के बाद घर से बाहर निकलते ही कपल कंफ्यूज़ हो जाते हैं. इतना ही नहीं, कुछ के दोस्त भी उन्हें रिलेशनशिप को आगे न ले जाकर करियर पर फोकस करने की सलाह लेते हैं, लेकिन मेरे साथ एेसा कुछ नहीं हुआ. मुझे पूरा विश्वास था कि अगर मैं मेहनत करूंगा तो मुझे अच्छा काम मिलेगा. मेरा मैराइटल स्टेटस मेरे करियर पर कोई असर नहीं डालेगा. शुरुआत में मैं हम दोनों के रिश्ते को लेकर थोड़ा कंफ्यूज़ था इसलिए उसने भी रिस्पॉन्स नहीं किया. इसलिए बिग बॉस के घर में मैं दूसरी लड़कियों के साथ समय बिताने लगा. जब एक स्पेशल टास्क के सिलसिले में घर पर आई तो उसने मुझसे शिकायत की मैंने उसका इंतजार नहीं किया. तब मैंने उससे कहा कि जब तक वो अपना फाइनल उत्तर नहीं देती, मैं उसका इंतज़ार करूंगा. मैं रिएलिटी शो जीतने के लिए रिश्ते नहीं बनाता. मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मुझे यह एहसास हो गया कि वो ही मेरे लिए बनी है. उन्हें यह कैसे एहसास हुआ कि युविका उनके लिए सही लड़की है? वे कहते हैं, ”उसका केयरिंग नेचर और मेरे परिवारवालों के साथ उसका व्यवहार, जब मैं बीमार पड़ा था, तो वो मेरे साथ की. बिग बॉस जीतने के बाद जब वो मेरे घर सेलिब्रेशन के लिए आई थी तो मैं छोटे से अपार्टमेंट में रहता था. ज़्यादातर लोग पैसा देखते हैं, लेकिन वो पैसे से ज़्यादा प्यार को वैल्यू देती है.”
इस बारे में बात करते हुए युविका कहती हैं, ”हमारी स्टोरी बहुत फिल्मी है. वो जब बिग बॉस के घर में था तो उसके परिवारवालों ने इच्छा जाहिर की थी कि उन्हें मेरे जैसी बहू चाहिए. बाद में वे प्रपोजल लेकर मेरी फैमिली के पास गए. लेकिन मेरे पैरेंट्स श्योर नहीं थे, क्योंकि प्रिंस बहुत यंग था. उन्हें लग रहा था कि वो एेसे ही टाइम पास कर रहा है. धीरे-धीरे हमारी दोस्ती बढ़ी. उसने मेरे घरवालों से कहा कि वो मुझे पसंद करता है. मुझे उसका प्रपोजल स्वीकार करने में वक़्त लगाया. उसने मुझे प्यार में विश्वास दिलाया. मेरे बुरे वक़्त में भी वो मेरे साथ था. वो मुझसे कुछ साल छोटा है, पर वह उसे अच्छी बात मानता है. उसने मुझे बताया कि उसकी मां उसके पापा से बड़ी हैं.”
ये भी पढ़ेंः बिग बॉस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की हुई सगाई, देखें पिक्स
[amazon_link asins=’B0713QPGCF,B0158FJW4G,B076VT5VDN,B07546QD8L’ template=’ProductCarousel’ store=’pbc02-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b1cce8aa-01b3-11e8-8a2a-27cb61936608′]
