बॉलीवुड के कपूर खानदान की बेटियों करीना (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) को भला कौन नहीं जानता, इन दोनों बहनों ने कम उम्र में न सिर्फ फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा बल्कि इन्हें करियर में सक्सेस भी जल्दी ही मिल गई. लेकिन कपूर खानदान की एक और बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) हमेशा से इस ग्लैमर की दुनिया से दूर रही हैं.
ये तो हर कोई जानता है कि कपूर खानदान काफी बड़ा है और इनमें से कुछ सदस्यों के रिश्ते एक-दूसरे से हमेशा अच्छे ही रहे हैं जबकि कुछ ऐसे भी सदस्य हैं जिनकी आपस में कभी नहीं बनी, या यूं कह लें कि वो एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं. इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कपूर खानदान की दो ऐसी बहनों के बारे में जो एक-दूसरे से इतनी नफ़रत करती हैं कि एक-दूजे की शक्ल भी देखना उन्हें पसंद नहीं है.

करिश्मा और रिद्धिमा की आपस में नहीं बनती
कहा जाता है कि रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह और करिश्मा की मां बबीता के बीच शुरू से ही नहीं बनी है. दोनों के रिश्तों में कड़वाहट इतनी ज्यादा है कि आपस में बात करना तो दूर, दोनों एक-दूसरे को देखना भी नहीं पसंद करती हैं. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाने का काम किया है नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा कपूर ने.
आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर एक बिज़नेस वुमन हैं. उनका ज्वैलरी और फैशन डिज़ाइनिंग का बिज़नेस है. वहीं करिश्मा कपूर बॉलीवुड की एक जानीमानी और कामयाब अभिनेत्री हैं. कहा जाता है कि बचपन में इन दोनों बहनों के बीच अच्छे रिश्ते थे, लेकिन जैसे-जैसे ये दोनों बहनें बड़ी हुईं, वैसे-वैसे इनके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने लगी.

एक-दूसरे को अक्सर करती हैं नज़रअंदाज़
बताया जाता है कि दोनों के बीच मनमुटाव की ख़बरों को उस वक्त और हवा मिली, जब ये दोनों बहनें एक-दूसरे की शादी में शरीक नहीं हुईं. आपको बता दें कि रणबीर कपूर अपनी दोनों कज़िन सिस्टर्स करीना और करिश्मा के बेहद करीब हैं लेकिन रिद्धिमा और करिश्मा के बीच कड़वाहट बरकरार है. कुछ महीने पहले मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार रिद्धिमा ने करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की वाइफ प्रिया सचदेव के साथ हाथ मिला लिया है और अब वो उनके साथ ज्वैलरी बिज़नेस भी कर रही हैं.

रिद्धिमा का अपने एक्स हसबैंड से हाथ मिलाना करिश्मा को नागवार गुज़रा, शायद इसलिए इन दोनों बहनों के रिश्ते में दुश्मनी की दीवार खड़ी हो गई है और इन दोनों की दुश्मनी को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच रिश्तों का सामान्य होना अब बेहद मुश्किल है.
यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे की सिमर कर रही हैं इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री !
[amazon_link asins=’B078SBGB66,B078R2R7LW,B077YHZPSB,B078L3QWG5′ template=’ProductCarousel’ store=’pbc02-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b0b40e64-0e2c-11e8-aaaa-f7f309c9377f’]
