सोनम की मेहंदी की थीम है शेड्स ऑफ व्हाइट
सोनम कपूर का घर रंग बिरंगी लाइटों से सज गया है. देश विदेश से मेहमान उनके घर इकट्ठा होने लगे हैं. सोनम की शादी से मेहँदी और संगीत में क्या होगा होगा ख़ास आईये हम आपको बताते हैं.

शेड्स ऑफ़ व्हाइट- मेहंदी
सोनम कपूर की मेहंदी का थीम है शेड्स ऑफ़ व्हाइट। सोनम की मेहँदी उनके बीकेसी वाले अपार्टमेंट में होगी. जी हाँ उसकी तैयारिओं की झलक भी लोगों को देखने को मिली, जब एक खूबसूरत सा व्हाइट ड्रेस सोनम कपूर के घर के अंदर जाता दिखाई दिया.

शादी का कार्ड
शादी के कार्ड में ३ अलग अलग कार्ड्स हैं, जो मेहँदी, पार्टी और पार्टी के लिए बनाया गया है.

सितारों से सजेगी संगीत की महफिल
फराह खान सोनम कपूर की संगीत को कोरिओग्राफ करने वाली हैं. सोनम के पापा अनिल कपूर अपने एवर हिट सॉन्ग माय नेम इस लखन पर डांस करनेवाले हैं. उनके साथ उनके दोस्त सतीश कौशिक और अनुपम खेर भी संगीत में जमकर नाचने की तयारी में हैं. करण जोहर भी प्रेम रतन धन की धुन पर थिरकने वाले हैं. इसके अलावा कई और सितारे भी सोनम की शादी में अपने जलवे भीकरते नज़र आएंगे.
यह भी पढ़ें: सोनम की संगीत सेरेमनी में मां श्रीदेवी के इस गाने पर परफॉर्म करेंगी जाह्नवी कपूर

शादी का वेन्यू
सोनम की शादी की रस्में ८ मई को सुबह होंगी, जो उनकी मौसी के बैंडस्टैंड वाले बंगले पर होंगी. उनकी शादी की रस्में सिख ट्रेडिशन के मुताबिक होंगी. सुबह ११ से १२.३० तक शादी की रस्में होंगी जिसके, बाद बंगलो में मौजूद मंदिर में ही सोनम और आनंद एक दूसरे को फूलों का हार पहनाकर अपना लेंगे.

