29 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa Chauth) है. लेकिन उस से टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी (Arjun Bijlani’s Wife Neha Swami) ने करवाचौथ के मौके को यादगार बनाने के लिए मेहंदी और प्री-करवाचौथ पार्टी (Mehandi And Pre Karwa Chauth Party) होस्ट की. नेहा की इस पार्टी में टीवी वर्ल्ड की कई एक्ट्रेसेस शामिल हुईं. सबने मिलकर खूब धमाल मचाया.

करवा चौथ के खास मौके पर बीती रात टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की वाइफ नेहा स्वामी ने प्री करवा चौथ पार्टी होस्ट की. इस पार्टी में छोटे पर्दे की कई एक्ट्रेसेस ने शिरकत कर पार्टी में रंग जमाया.

नेहा स्वामी ने प्री करवा चौथ पार्टी अपने घर पर होस्ट की थी. इस पार्टी में अंकिता लोखंडे, दीपिका सिंह, युविका चौधरी, मन्नारा चोपड़ा, और आरती सिंह, सीमा सिंह सहित कई टीवी एक्ट्रेसेज ने शिरकत की.

और अब नेहा स्वामी की इस प्री करवा चौथ पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें सभी सेलेब्स ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं.
इस मौके पर एक्टर की वाइफ नेहा स्वामी ने लाइट मोव कलर के शरारा सूट में बहुत प्यारी लग रही थीं. वहीं अंकिता लोखंडे ने गोल्डन एंड व्हाइट कलर के सूट में दिखाई दीं. दीपिका सिंह येलो कलर के सूट में, मनारा चोपड़ा पर्पल सूट में और दिशा परमार पिंक कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वीडियो में अंकिता लोखंडे और सृष्टि रोड़े एक साथ डांस करते हुए दिख रही हैं.

तो दूसरे वीडियो में दीपिका सिंह और मनारा चोपड़ा जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पार्टी की जान थी ढोल की थाप, ढोल के बजते ही सभी लोग भांगड़ा करते हुए दिख रहे हैं.

प्री करवा चौथ पार्टी में सभी सेलेब्स ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई और साथ मिलकर फ्लॉन्ट की. एक फोटो में दिशा और दीपिका अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए दुख रही हैं. नेहा स्वामी को इस करवा चौथ पार्टी की तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.
