Close

सनातन एफिडेविट कंट्रोवर्सी के बीच सारा अली खान पहुंची केदारनाथ, श्रद्धालुओं के साथ कतार में लगकर की पूजा-अर्चना और प्रार्थना (Sara Ali Khan Visits Kedarnath Dham Amid Sanatan Affidavit Controversy Joined Pilgrims Queue To Offer Prayers And Aarti)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बार फिर से बाबा केदार का आशीर्वाद (Blessings of Kedar) लेने के लिए केदारनाथ धाम पहुंची. एक्ट्रेस आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगीं. बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया.

बीते शुक्रवार को सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज के बाद एक्ट्रेस केदारनाथ मंदिर पहुंची. केदारनाथ धाम पहुंचकर सारा अली ने 3 दिन तक बाबा केदार की पूजा की. आरती में शामिल हुईं.

इसी बीच केदारनाथ धाम में बर्फ बारी होने लगी. बर्फबारी के बीच कड़ाके की ठंड में सारा अली खान आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में खड़ी दिखाई दीं.मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का कहना है कि सारा ने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर बाबा के दर्शन किए. कोई सेलिब्रेटी ट्रीटमेंट नहीं लिया.

अपने फ्रेंड्स के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंची सारा की केदारनाथ धाम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में केदारनाथ धाम की तस्‍वीरों और वीडियो शेयर किए हैं

 

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा – बाबा, मुझे अगले साल फिर से वापस बुलाएं. जय श्री केदार. दुनिया की ऐसी जगह जो पूरी तरह से जानी-पहचानी लगती है. फिर भी हर बार मुझे हैरान कर देती है… धन्यवाद, मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब मुझे देने के लिए। आज मैं जो हूं, वह बनाने के लिए धन्यवाद.

जानकारी के लिए बता दें कि सारा अली खान के लिए केदारनाथ धाम की ये यात्रा बहुत इंपॉर्टेंट थीं. क्योंकि कुछ महीने पहले से केदारनाथ मंदिर में गैर-सनातनियों के प्रवेश करने और आस्था संबंधी प्रमाणपत्र को लेकर खूब चर्चा हो रही थी.

Share this article