बॉलीवुड के बिज़ी एक्टर्स में से एक हैं वरुण धवन (Varun Dhawan), लेकिन उनकी ख़ासियत यह है कि उन्हें जब भी अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक़्त मिलता है वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं. वैसे तो वरुण धवन कई मौकों पर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्पॉट किए जाते हैं और पिछले दिनों मीडिया में ऐसी ख़बरें भी आई थीं कि दोनों इसी साल मई या जून में शादी कर सकते हैं, लेकिन ये ख़बरें महज़ एक अफवाह साबित हुईं. बता दें कि बीती रात वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ जाने माने फिल्म निर्माता दिनेश विजान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए.

ख़बरों की मानें तो हाल ही में वरुण ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग पूरी की है और अगली फिल्म में बिज़ी होने से पहले वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं और इसलिए वो बाली या लंदन में वेकेशन भी प्लान कर रहे हैं. कहा तो यह भी जा रहा है कि वो जल्द ही नताशा से शादी करेंगे, जिसके लिए वो अपने नए घर में शिफ्ट भी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि नताशा शादी के बाद अपना अलग घर चाहती हैं, इसलिए वरुण ने अपने पैरेंट्स के घर के क़रीब ही एक नया घर लिया है.

फिल्म निर्माता दिनेश विजान की पार्टी में न सिर्फ़ वरुण और नताशा ने शिरकत की, बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे भी इस पार्टी में शरीक़ हुए. बता दें कि दिनेश विजान इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री’ को लेकर सुर्खियों में हैं और उनके बर्थडे के दिन ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हुआ है. इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स नज़र आएंगे.

बता दें कि फिल्म निर्माता के तौर पर दिनेश विजान ‘लव आजकल’, ‘एजेंट विनोद’, ‘फाइंडिंग फेनी’, ‘बदलापुर’, ‘हिंदी मीडियम’ और ‘राब्ता’ जैसी फिल्में दे चुके हैं. इस बर्थडे पार्टी में फिल्म ‘स्त्री’ की स्टारकास्ट के साथ फिल्म मेकर करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर जैसे बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: टीवी के ये 8 कपल्स रियल लाइफ़ में कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट (8 Onscreen TV Couples Who Are Dating In Real Life)
