बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सलमान खान की बिग बजट फिल्म भारत को छोड़कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया है, लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा को लेकर जो ख़बर आई है, उसे जानकर उनके फैंस का दिल ज़रूर टूट सकता है. ख़बरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है. बता दें कि दोनों पिछले दो महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि प्रियंका ने कुछ दिन पहले यानी 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन पर ही निक से सगाई कर ली थी.

मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार, निक जोनस ने न्यूयॉर्क सिटी के टिफनी स्टोर से प्रियंका के लिए अंगूठी ख़रीदी थी. सगाई की ख़बरों के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका जल्द ही निक की दुल्हनियां बन सकती हैं और अक्टूबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से सगाई की ख़बरों को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रियंका अपने से 10 साल छोटे बॉयफ्रेंड निक जोनस को अपनी मां से मिलवाने के लिए भारत लेकर आई थीं. इसके बाद निक और प्रियंका का पूरा परिवार गोवा गया था. उधर, सलमान की फिल्म भारत को अचानक छोड़ने के पीछे भी निक को ही वजह बताया जा रहा है. इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने ट्वीट करके प्रियंका के फिल्म छोड़ने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा- ‘हां, प्रियंका अब भारत का हिस्सा नहीं है. इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है. उन्होंने बताया कि वो निक को समय देना चाहती है और हम प्रियंका के लिए बेहद ख़ुश हैं. फिल्म भारत की टीम की ओर से प्रियंका को ढ़ेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.’
Yes Priyanka Chopra is no more part of @Bharat_TheFilm & and the reason is very very special , she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her … Team Bharat wishes @priyankachopra loads of love & happiness for life 😊😉😍
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 27, 2018
