Close

अनुपमा की ‘ऑनस्क्रीन बेटी’ राही अद्रिजा रॉय को मिला रियल लाइफ में प्रेम, 25 जनवरी को बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर से करेंगी सगाई (Anupamaa’s on-screen daughter ‘Rahi’ Adrija Roy to get Engaged with Boyfriend Vignuesh Iyer on 25th Jan)

स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में राही की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरने वाली अद्रिजा रॉय ('Rahi' Adrija Roy) जल्दी ही एक से दो होने जा रही हैं. उन्हें रियल लाइफ में भी प्रेम मिल गया है. वो जल्दी ही सगाई (Adrija Roy to get engaged) करने जा रही हैं. ये गुड न्यूज उन्होंने खुद शेयर की है.

Adrija Roy

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस की सगाई 25 जनवरी को होगी. अपने फार्महाउस पर कल वो विग्नेश अय्यर (Adrija Roy to get Engaged with Boyfriend Vignuesh Iyer) से इंगेजमेंट करेंगी. इस इंगेजमेंट सेरेमनी में उन्होंने 'अनुपमा' की पूरी टीम को इनवाइट किया है. अद्रिजा ने बताया कि इंगेजमेंट के लिए उन्होंने शूट से तीन दिन का ब्रेक लिया है. उनकी टीम ने एडवांस में ही उनके सीन्स शूट कर लिए हैं ताकि उनके जाने पर भी काम न रुके.

Adrija Roy with Boyfriend Vignuesh Iyer

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने होनेवाले मंगेतर और अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि विग्नेश से उनकी मुलाकात पिछले साल मई में एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी. "पहली नजर में ही हम एक-दूसरे को अच्छे लगने लगे थे. फिर विग्नेश ने पहल किया और मुझे अच्छे से जानने में इंट्रेस्ट लिया. कुछ समय तक हमने इंस्टाग्राम पर ही बातचीत की और फिर प्रॉपर मीटिंग प्लान की."

Adrija Roy with Boyfriend Vignuesh Iyer

अद्रिजा ने आगे बताया, "मैं हमेशा से किसी ऐसे इंसान के साथ रहना चाहती थी जो हमारी इंडस्ट्री का न हो. विग्नेश वैसे ही हैं जैसा जीवन साथ मुझे चाहिए था. हमें लगता है कि हम सोलमेट्स हैं. हम दोनों ही बहुत सॉफ्ट और डाउन-टू-अर्थ हैं और मैं एक्जेक्टली ऐसा ही लाइफ पार्टनर चाहती थी."

Adrija Roy with Boyfriend Vignuesh Iyer

शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि दो साल में वो शादी कर लेंगे. "वह साउथ इंडियन हैं और मैं बंगाली हूं. मैं चाहती हूं कि मैं साउथ इंडियन और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से शादी करूं. इसके लिए सही समय और प्लानिंग की जरूरत है."

Adrija Roy with Boyfriend Vignuesh Iyer

अद्रिजा रॉय बंगाली टीवी शोज में काफी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने दो बंगाली फिल्मों में भी काम किया है. अब अनुपमा में प्रेम की पत्नी बनी हैं. वो 'इमली' और 'कुंडली भाग्य' में भी काम कर चुकी हैं. जैसे ही कुंडली भाग्य बंद हुआ, तो अनुपमा के लिए अद्रिजा रॉय को चुन लिया गया. 

Share this article